Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कटघोरा में 20 हाथियों का झुंड पहुंचा गांव के करीब, दंतैल की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

    August 19, 2026

    CG NEWS : बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता सवालों के घेरे में, CAG जांच में E. Coli की पुष्टि

    August 19, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के 4 स्कूलों में बनेगा मैथ्स पार्क, बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम पर सरकार का बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » *प्रदेश सरकार के निकम्मेपन के चलते अब पुलिस पर हमले का एक नया आपराधिक ट्रेंड चलन में आ रहा : भाजपा*
    Chhattisgarh

    *प्रदेश सरकार के निकम्मेपन के चलते अब पुलिस पर हमले का एक नया आपराधिक ट्रेंड चलन में आ रहा : भाजपा*

    News EditorBy News EditorSeptember 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की लगातार उड़ रही धज्जियों को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। श्री शर्मा ने कहा कि अपराधी तरह-तरह के अपराधों को तो अंजाम देकर चहुँओर असुरक्षा का माहौल बनाए ही बैठे हैं, लेकिन अब तो जिन्हें कानून का रखवाला कहा जाता है, उन पर हमले एक नया आपराधिक ट्रेंड चलन में आ रहा है। यह दुरूह स्थिति प्रदेश की कांग्रेस सरकार के निकम्मेपन पर मुहर लगाने के लिए पर्याप्त है।

     

    भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने सरगुजा संभाग में सूरजपुर जिले के ग्राम खड़गवाँ में ग्रामीणों के एक गुट द्वारा धारदार हथियारों व लाठी-डण्डों से चार पुलिसकर्मियों पर किए गए हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि इस तरह के हमले प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बनाने पर आमादा है। प्रदेश में कहीं भी अपराधियों, हमलावरों में कानून का खौफ नहीं रह गया है। इस तरह की घटनाएँ यह साबित कर रही हैं कि प्रदेश में अपराधी अपनी समानांतर सरकार चलाकर जंगलराज चला रहे हैं और प्रदेश सरकार हाथ-पर-हाथ धरे बैठी है। श्री शर्मा ने कहा कि पुलिस पर हमले की यह कोई पहली वारदात नहीं है। राजधानी में ही सरेबाजार कतिपय गुंडा तत्वों ने पुलिस कर्मी पर हमला किया था और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई थी। इसी तरह शराब पकड़ने, बदमाशों को गिरफ्तार करने, विवाद सुलझाने के लिए गई पुलिस की टीम पर हाल के वर्षों में प्रदेश के प्राय: हर इलाके में जानलेवा हमलों की वारदातों में पुलिस के अधिकारी और जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

     

    भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जो प्रदेश सरकार अपने पुलिस जवानों तक की रक्षा नहीं कर पा रही है, वह प्रदेश की जनता की सुरक्षा की बड़ी-बड़ी डींगें हाँकती प्रदेशभर में झूठ का कारोबार चला रही है। श्री शर्मा ने कहा कि पुलिस पर हमला करने का दुस्साहस अपराधियों में इसलिए बढ़ता जा रहा है क्योंकि अपराधियों को सत्तावादी राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और पुलिस पर ऐसे आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई न करने का दबाब बनाया जाता है। ‘बदलापुर की राजनीति’ के एजेंडे पर चल रही प्रदेश सरकार पुलिस का जिस तरह से बेजा राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है, उसके परिणामस्वरूप भी अपराधियों में कानून के राज का खौफ नहीं रह गया है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का राजनीतिकरण करने के अलावा कोई और काम नहीं किया। अब को अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए और प्रदेश की जनता के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों व जवानों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी चाहिए।

    —————–

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कटघोरा में 20 हाथियों का झुंड पहुंचा गांव के करीब, दंतैल की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

    August 19, 2026

    CG NEWS : बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता सवालों के घेरे में, CAG जांच में E. Coli की पुष्टि

    August 19, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के 4 स्कूलों में बनेगा मैथ्स पार्क, बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम पर सरकार का बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Raksha Bandhan Holiday : छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन की छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, बैंक और कोषालय 28 अगस्त को रहेंगे बंद

    August 19, 2026

    CG NEWS : दर्द के बीच सुरों का कमाल’ C-Section के दौरान प्रसूता ने गाया भरथरी, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

    August 19, 2026

    CG High Court New Judges : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए बड़ी खबर, 3 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को कॉलेजियम की हरी झंडी

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कटघोरा में 20 हाथियों का झुंड पहुंचा गांव के करीब, दंतैल की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

    August 19, 2026

    CG NEWS : बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता सवालों के घेरे में, CAG जांच में E. Coli की पुष्टि

    August 19, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के 4 स्कूलों में बनेगा मैथ्स पार्क, बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम पर सरकार का बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Raksha Bandhan Holiday : छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन की छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, बैंक और कोषालय 28 अगस्त को रहेंगे बंद

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.