Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर सियासी संग्राम’ Rahul Gandhi’ का ‘बड़ा घोटाला’ आरोप, केंद्र ने दिया करारा जवाब

    May 1, 2026

    CGPSC Mains 2026 : 6 से 9 जून तक महासंग्राम , चार दिनों तक चलने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होंगे प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले छात्र

    May 1, 2026

    Chhattisgarh Education Department Update : नशेड़ी शिक्षक पर गाज, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जारी किया निलंबन आदेश

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बदल जाएगा इनकम टैक्स कानून, बजट सत्र 2025 के दौरान सरकार पेश कर सकती है नया आयकर विधेयक
    Featured

    बदल जाएगा इनकम टैक्स कानून, बजट सत्र 2025 के दौरान सरकार पेश कर सकती है नया आयकर विधेयक

    News EditorBy News EditorJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सरकार संसद के आगामी बजट सत्र में एक नया आयकर विधेयक (New Income Tax Bill) पेश कर सकती है, जिसका उद्देश्य मौजूदा आयकर कानून को सरल बनाना, उसे समझने योग्य बनाना और पन्नों की संख्या में लगभग 60 प्रतिशत की कमी करना है. दरअसल, इस समय जो इनकम टैक्स कानून है, वह थोड़ा जटिल है और उसके पन्नों की संख्या इतनी ज्यादा है कि उसे समझने और पढ़ने में किसी आम इंसान का दिमाग घूम जाए. सरकार इसी वजह से इनकम टैक्स कानून को सरल बनाने के लिए ये फैसला ले सकती है. आपको बता दें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जुलाई के बजट में छह महीने के भीतर छह दशक पुराने आयकर अधिनियम, 1961 की व्यापक समीक्षा की घोषणा की थी.

    क्या है पूरी जानकारी

    पीटीआई पर छपी एक खबर के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि नया आयकर कानून संसद के बजट सत्र में पेश किया जाएगा. यह एक नया कानून होगा, न कि मौजूदा कानून में संशोधन. वर्तमान में, कानून के मसौदे पर कानून मंत्रालय विचार कर रहा है और बजट सत्र के दूसरे भाग में इसे संसद में पेश किया जा सकता है.

    आपको बता दें, बजट सत्र 31 जनवरी से चार अप्रैल तक चलेगा. पहला भाग (31 जनवरी-13 फरवरी) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लोकसभा और राज्य सभा के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करने के साथ शुरू होगा, जिसके बाद 2024-25 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा. इसके बाद संसद 10 मार्च को फिर से शुरू होगी और चार अप्रैल तक चलेगी.

    नए टैक्स कानून के क्या फायदे होंगे

    आयकर अधिनियम, 1961 की व्यापक समीक्षा के लिए वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा बजट घोषणा के बाद सीबीडीटी ने समीक्षा की देखरेख करने और अधिनियम को छोटा, स्पष्ट और समझने में आसान बनाने के लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया था. इससे विवाद, मुकदमेबाजी कम होगी और करदाताओं को अधिक कर निश्चितता मिलेगी. इसके अलावा, अधिनियम के अलग-अलग पहलुओं की समीक्षा के लिए 22 विशेष उप-समितियां भी बनाई गई हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर सियासी संग्राम’ Rahul Gandhi’ का ‘बड़ा घोटाला’ आरोप, केंद्र ने दिया करारा जवाब

    May 1, 2026

    CGPSC Mains 2026 : 6 से 9 जून तक महासंग्राम , चार दिनों तक चलने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होंगे प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले छात्र

    May 1, 2026

    Chhattisgarh Education Department Update : नशेड़ी शिक्षक पर गाज, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जारी किया निलंबन आदेश

    May 1, 2026

    Suicide News : फांसी के फंदे पर मिला शव , डीएसपी पुत्र ने अपने ही कमरे में लगाई फांसी, परिवार में मचा चीख-पुकार

    May 1, 2026

    CG BREAKING : धरती के कंपन से बढ़ी चिंता’ 36 घंटे में तीसरा भूकंप, लोगों में खौफ का माहौल

    May 1, 2026

    Sachin Pilot Report Card Mission : ग्राउंड रियलिटी की पड़ताल , कागजों पर नहीं, धरातल पर हुए विकास कार्यों का हिसाब मांग रहे हैं सचिन पायलट

    May 1, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर सियासी संग्राम’ Rahul Gandhi’ का ‘बड़ा घोटाला’ आरोप, केंद्र ने दिया करारा जवाब

    May 1, 2026

    CGPSC Mains 2026 : 6 से 9 जून तक महासंग्राम , चार दिनों तक चलने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होंगे प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले छात्र

    May 1, 2026

    Chhattisgarh Education Department Update : नशेड़ी शिक्षक पर गाज, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जारी किया निलंबन आदेश

    May 1, 2026

    Suicide News : फांसी के फंदे पर मिला शव , डीएसपी पुत्र ने अपने ही कमरे में लगाई फांसी, परिवार में मचा चीख-पुकार

    May 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.