**रामानुजगंज:** बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 5 करोड़ रुपये के सोने की लूट की घटना सामने आई है। बुधवार दोपहर 1.50 बजे, तीन बदमाश राजेश ज्वेलर्स शॉप में घुसे और संचालक राजेश सोनी पर कट्टे की बट से हमला कर दिया। बदमाशों ने कर्मचारियों को भी कब्जे में लेकर गोली मारने की धमकी दी और 8 किलो सोना लूट लिया। इसके बाद बदमाश बाइक से झारखंड की ओर भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।


