Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Premanand Maharaj’ के बयान से भक्तों में भावुकता, बोले– जीवनभर रहेगा आशीर्वाद

    May 25, 2026

    Nautapa 2026 : नौतपा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है असर

    May 25, 2026

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बालको औद्योगिक विकास के साथ कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है : देवांगन
    Chhattisgarh

    बालको औद्योगिक विकास के साथ कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है : देवांगन

    News EditorBy News EditorNovember 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बालकोनगर, 17 नवंबर, 2025।* भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों की आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी द्वारा निर्मित किए जाने वाले जी-9 मंजिला आधुनिक आवासीय भवन परियोजना का शिलान्यास छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया।

    बालकोनगर सेक्टर-6 में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार, कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में बालको के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक शामिल हुए।

    उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि उद्योग किसी भी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर लाते हैं और बालको इस दिशा में लगातार उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास से स्थानीय जीवन स्तर में सुधार होता है और आसपास का व्यापार भी गति पकड़ता है। कर्मचारियों के कल्याण के लिए बालको द्वारा किए जा रहे प्रयास उसकी सामाजिक और आर्थिक प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। यह बहुमंजिला भवन इन्हीं प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा बालको औद्योगिक विकास के साथ कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

    शिलान्यास समारोह में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि यह परियोजना कर्मचारियों को आधुनिक, सुरक्षित और ऊर्जा-कुशल सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को साकार करने में छत्तीसगढ़ सरकार का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है।
    बालको की वन मिलियन टन विस्तार परियोजना न केवल क्षेत्रीय प्रगति को गति दे रही है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य के धातु के तौर पर पहचान बना चुका एल्यूमिनियम वजन में हल्का, अधिक टिकाऊ और मजबूत होने के कारण औद्योगिक विकास, ऊर्जा परिवर्तन और विकसित भारत के निर्माण में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    प्रस्तावित 9 मंजिला भवन में आधुनिक डिजाइन, उच्च सुरक्षा मानक, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था तथा सामुदायिक उपयोग की सुविधाएँ शामिल होंगी। यह परियोजना क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने और आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में नई मिसाल स्थापित करेगी।

    ज्ञात हो कि कंपनी के आवासीय परिसर 60 से अधिक वर्ष पुराने हैं, जिनमें जर्जर दीवारें, रिसते हुए छत और सीमित सुविधाएँ जैसी समस्याएँ सामने आ रही थीं। नए आवासीय फ्लैट इन कर्मचारियों को सुरक्षित, आधुनिक और गरिमापूर्ण रहने की सुविधा प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे। इस परियोजना का निर्माण दिल्ली की प्रतिष्ठित कंपनी अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जिससे गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक और समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित होगा

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Premanand Maharaj’ के बयान से भक्तों में भावुकता, बोले– जीवनभर रहेगा आशीर्वाद

    May 25, 2026

    Nautapa 2026 : नौतपा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है असर

    May 25, 2026

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस

    May 25, 2026

    (कोरबा) ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्राम डूबा अंधेरे में-भीषण गर्मी में ग्रामीणों का हाल बेहाल

    May 25, 2026

    (कोरबा) वनांचल में बिजली कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर बहाल की बिजली आपूर्ति

    May 25, 2026

    CG News : नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में संडे ड्यूटी को लेकर हंगामा, कर्मचारियों ने ठप किया काम

    May 25, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Premanand Maharaj’ के बयान से भक्तों में भावुकता, बोले– जीवनभर रहेगा आशीर्वाद

    May 25, 2026

    Nautapa 2026 : नौतपा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है असर

    May 25, 2026

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस

    May 25, 2026

    (कोरबा) ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्राम डूबा अंधेरे में-भीषण गर्मी में ग्रामीणों का हाल बेहाल

    May 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.