Sunday, October 26, 2025

बालको क्षेत्र की बस्तियों में गंदगी सफाई ठेकेदार पर लगाया 10 हजार जुर्माना-निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण

कोरबा: कोरबा नगर निगम के बालको नगर जोन के तहत चेकपोस्ट, लालघाट परसाभाठा, सिविक सेंटर, देहह्यानपारा में गंदगी देख नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। ठेकेदार पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है की लापरवाही करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

नगर निगम आयुक्त श्री पांडेय ने बालको जोन के विभित्र बस्तियों में पहुंचकर सफाई का निरीक्षण किया। लेकिन यहां नालियों में कचरा जमा हुआ था। सफाई नहीं हो रही थी। इस पर सफाई ठेकेदार को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी की मापदंड के अनुरूप सफाई करें। इससे पानी का बहाव तेजी से होगा। गलियों और घरों में पानी भरने की समस्या नहीं होगी।

नगर निगम के सफाई से जुड़े कर्मचारियों को ड्रेस कोड के साथ पहुंचने कहा है, ताकि लोग पहचान सकें। दुकानों में डस्टबिन भी नहीं होने पर भी संचालकों को समझाइश देते हुए जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की गई। इस दौरान पार्षद सत्येंद्र दुबे, बद्री किरण, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर एनके नाथ, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय तिवारी, सदानंद द्विवेदी मौजूद थे।

निगम आयुक्त ने इतवारी बाजार का भी भ्रमण किया। सभापति नूतन सिंह ठाकुर के साथ पार्षद अशोक चावलानी भी उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्य मार्ग पर किए जा रहे साफ-सफाई की भी जानकारी ली। इसके साथ ही सड़क किनारे खुले में मांस मछली बिक्री नहीं करने की समझाइश दी गई।

 

18 जुलाई / मित्तल

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -