Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : ट्रेलर में फंसकर काफी दूर तक घिसटती रही कार, भीषण हादसे में युवती की मौत; 8 अस्पताल में भर्ती

    November 22, 2026

    CG Road Accident : रामनाम सप्ताह में शामिल होने जा रहे तीन लोगों की मौत, बाइक और यात्री बस में आमने-सामने भिड़ंत

    November 22, 2026

    Chhattisgarh Jail Rules : अब जेल में जाति नहीं, रोटेशन तय करेगा काम! CM साय सरकार ने 1968 की नियमावली में किया संशोधन

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बालको ने मनाया वर्ल्ड क्वालिटी वीक, गुणवत्ता के नवाचार को दिया बढ़ावा
    Chhattisgarh

    बालको ने मनाया वर्ल्ड क्वालिटी वीक, गुणवत्ता के नवाचार को दिया बढ़ावा

    News EditorBy News EditorNovember 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बालकोनगर, 20 नवंबर 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वर्ल्ड क्वालिटी वीक पर साप्ताहिक उत्सव मनाया गया। इस वर्ष की थीम ‘थिंक डिफरेंटली’ के अंतर्गत पूरा सप्ताह नवाचार, नए दृष्टिकोण और लगातार सुधार की संस्कृति को मजबूत करने पर केंद्रित था।

    बालको के प्रमुख प्रचालन क्षेत्र, पावर प्लांट, कार्बन, कास्टहाउस, क्वालिटी एश्योरेंस लैब, एसआरएस और पॉटलाइन में आकर्षक मिनी मॉडल प्रदर्शित की गई। इससे कर्मचारियों को उत्पादन प्रक्रिया की जटिलताओं और हर चरण में गुणवत्ता की भूमिका को समझने में मदद मिली। सप्ताहभर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में 1,000 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया, जो रचनात्मकता, सहयोग और सीख पर आधारित थीं।

    इस अवसर पर ‘थिंक डिफरेंटली’ और ‘स्पीक क्वालिटी’ विषयों पर स्लोगन लेखन तथा क्वालिटी कैनवास प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें कर्मचारियों ने डिजिटल एवं हस्तनिर्मित पोस्टरों के माध्यम से गुणवत्ता की उत्कृष्टता पर अपने दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। कर्मचारियों ने ‘वॉइस ऑफ वैल्यूज़’ के माध्यम से अपने अनुभव और कार्यस्थल से मिली सीख को साझा किया, जो बालको की मूल्य-आधारित कार्य संस्कृति को दर्शाती है।

    गुणवत्ता सप्ताह के दौरान आयोजित ‘कौन बनेगा क्वालिटी चैंपियन’ क्विज़ ने प्रतिभागियों की गुणवत्ता प्रणालियों एवं प्रक्रियाओं पर उनकी समझ को परखा। ‘चाय पर चर्चा’ सत्र ने कर्मचारियों को खुलकर अपने अनुभव और गुणवत्ता संस्कृति को सुदृढ़ करने के नए समाधान साझा करने का अवसर दिया। ‘डिफेक्ट्स हंट’ अभ्यास ने टीमों को गुणवत्ता की कमियों की पहचान एवं मूल कारण विश्लेषण (आरसीए)) करने जैसे प्रभावी सुधारात्मक कदम सुझाने के लिए प्रेरित किया। इससे सुधार प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी और जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई। वरिष्ठ प्रबंधन ने गेम्बा वॉक के माध्यम से फ्रंटलाइन टीमों से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की और उनके नवीन विचारों को समझा।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बॉक्स से बाहर सोचकर नए और अलग विचार लाना नवाचार की नींव है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम लोगों को पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर रचनात्मकता को गुणवत्ता का महत्वपूर्ण स्तंभ बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। बालको में हमारा मानना है कि उत्कृष्टता तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति जिज्ञासा और उद्देश्य के साथ सुधार का नेतृत्व करे।

    कास्टहाउस में कार्यरत श्री हर्षवर्धन दूबे ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि डिफेक्ट हंट जैसे कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी रोजमर्रा की प्रक्रियाओं को एक नए नजरिए से देखा। सुधार के अवसर पहचानना और सामूहिक रूप से समाधान विकसित करना बेहद सीखपूर्ण रहा। इससे स्पष्ट हुआ कि गुणवत्ता संस्कृति को मजबूत करने में टीमवर्क और सभी की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    बालको अपने विविध उत्पादों के लिए आईएसओ 9001:2015 और बीआईएस मानकों के अनुपालन सहित बेहतर गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों पर कार्यरत है, जिससे वह वैश्विक स्तर की उत्कृष्टता बनाए रखता है। निरंतर नवाचार और टीम-प्रेरित कार्यक्रम के साथ कंपनी एल्युमिनियम उद्योग में गुणवत्ता उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने में अग्रणी बनी हुई है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : ट्रेलर में फंसकर काफी दूर तक घिसटती रही कार, भीषण हादसे में युवती की मौत; 8 अस्पताल में भर्ती

    November 22, 2026

    CG Road Accident : रामनाम सप्ताह में शामिल होने जा रहे तीन लोगों की मौत, बाइक और यात्री बस में आमने-सामने भिड़ंत

    November 22, 2026

    Chhattisgarh Jail Rules : अब जेल में जाति नहीं, रोटेशन तय करेगा काम! CM साय सरकार ने 1968 की नियमावली में किया संशोधन

    November 22, 2026

    Chhattisgarh Patwari Strike : छत्तीसगढ़ के पटवारियों की हड़ताल स्थगित, निलंबन और वेतन समेत लंबित मांगों पर सरकार से मांगा समाधान

    November 22, 2026

    खपरीडीह क्षेत्र में अवैध रेत पर की गई कार्रवाई, 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त

    November 22, 2026

    डेढ़ लाख की रिश्वत लेते पकड़ी गई GST अधिकारी निलंबित, राज्य कर आयुक्त ने जारी किया आदेश

    November 22, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG NEWS : ट्रेलर में फंसकर काफी दूर तक घिसटती रही कार, भीषण हादसे में युवती की मौत; 8 अस्पताल में भर्ती

    November 22, 2026

    CG Road Accident : रामनाम सप्ताह में शामिल होने जा रहे तीन लोगों की मौत, बाइक और यात्री बस में आमने-सामने भिड़ंत

    November 22, 2026

    Chhattisgarh Jail Rules : अब जेल में जाति नहीं, रोटेशन तय करेगा काम! CM साय सरकार ने 1968 की नियमावली में किया संशोधन

    November 22, 2026

    Chhattisgarh Patwari Strike : छत्तीसगढ़ के पटवारियों की हड़ताल स्थगित, निलंबन और वेतन समेत लंबित मांगों पर सरकार से मांगा समाधान

    November 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.