Friday, October 24, 2025

बेसहारा बहनों की मदद के लिए आगे आया समाज, प्रशासन से भी सहयोग की अपील

बालकोनगर, कोरबा। अमर सिंह होटल बेलगिरी बस्ती (भवानी जनरल स्टोर्स) के पीछे निवासरत 18 वर्षीय युवती घुरूआ राजपूत और उसकी छोटी बहन कचरा राजपूत इस समय गंभीर आर्थिक और सामाजिक संकट से जूझ रही हैं। माता-पिता – स्व. राधिका राजपूत और स्व. कैलाश राजपूत – दोनों का देहांत हो चुका है। ऐसे में यह दोनों बहनें पूर्णतः बेसहारा हो चुकी हैं।

 

इस पीड़ित परिवार का संबंध समाज के वरिष्ठजन श्री देवीसिंह रिजाल से है, जिन्होंने समाज के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इन लड़कियों से मुलाकात की और उनकी स्थिति को देखा। इन बहनों की देखरेख अब छोटी बहन कचरा कर रही है, जो स्वयं भी आर्थिक रूप से असहाय है।

 

इनकी गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए विकलांग समाज के जिलाध्यक्ष श्री सोना काछी को भी जानकारी दी गई है। उन्होंने आगे शासन-प्रशासन तक इस समस्या को पहुंचाने की बात कही है, ताकि इन बहनों को सरकारी योजनाओं के तहत सहायता दिलाई जा सके।

 

गोरखाली समाज के संस्थापक के द्वारा 3000 रुपए दिया गया। साथ ही समाज के सभी लोगों और स्थानीय प्रशासन से हाथ जोड़कर अपील की जा रही है कि वे आगे आकर इन बेसहारा बहनों की मदद करें और उन्हें सामाजिक तथा आर्थिक संबल प्रदान करें।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -