Friday, February 20, 2026

बोलेरो और स्कूटी की भिड़ंत में दो की मौत, चालक हादसे के बाद फरार

गीदम। बीते दिन मस्ताना और गीता मार्ग पर बोलेरो और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक और बोलेरो में बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक गीदम की ओर से स्कूटी पर आ रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार (लगभग 120 किमी/घंटा) से आ रही नीली बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में सवार महिला की भी तत्काल मृत्यु हो गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -