Saturday, September 6, 2025

ब्रेकिंग न्यूज़ : बांगो बांध से 49,904 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा गया

कोरबा। मिनीमाता बांगो बांध में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शुक्रवार सुबह पानी की निकासी के लिए अतिरिक्त गेट खोले गए। कार्यपालन अभियंता धर्मेन्द्र नीखरा ने बताया कि सुबह 5:00 बजे गेट संख्या 4, 5, 6 और 8 के साथ गेट संख्या 3 और 9 को भी 0.50-0.50 मीटर खोला गया था। इसके बावजूद जलस्तर 358.11 मीटर पर स्थिर रहा।

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुबह 8:30 बजे गेट संख्या 2 और 7 को भी 0.50-0.50 मीटर खोला गया। फिलहाल गेट संख्या 5 और 6 को 1.50 मीटर, गेट संख्या 4 और 8 को 1.00 मीटर, गेट संख्या 3 और 9 को 0.50 मीटर, तथा गेट संख्या 2 और 7 को 0.50 मीटर तक खोला गया है।

सभी गेटों से कुल 40,904 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा हाइड्रेल पॉवर प्लांट के जरिए 9,000 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। इस प्रकार बांध से कुल 49,904 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -