जांजगीर-चांपा 5 जनवरी 2026/ जिले के ग्राम मड़वा निवासी श्री चंद्र कुमार साहू की कहानी आज मेहनतकश किसानों के लिए आशा, विश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनकर सामने आई है। उचित समर्थन मूल्य और पारदर्शी व्यवस्था से मिली राशि से अब वे बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतों को लेकर निश्चिंत हैं। श्री साहू कहते हैं कि शासन की किसान-हितैषी व्यवस्था ने खेती को फिर से उम्मीद का माध्यम बना दिया है। उन्होंने उपार्जन केन्द्र पहुंचकर 31 क्विंटल धान लेकर धान विक्रय किया। केंद्र पर पहुंचते ही उन्हें सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी व्यवस्था का अनुभव हुआ। नमी परीक्षण, तौल, पंजीयन और विक्रय की प्रक्रिया पूरी तरह समयबद्ध और सरल रही, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
किसान श्री साहू ने बताया कि ऑफलाइन टोकन के साथ-साथ ऑनलाइन ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप के माध्यम से 24×7 घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा ने किसानों की परेशानियों को काफी हद तक कम कर दिया है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

