Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Durga Puja Accident : देशभर में दुर्गा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे, 6 शहरों में मौतों का आंकड़ा 43 पहुंचा’ कई घायल

    October 18, 2026

    CG Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पर मंडराया संकट’ शिक्षक संघ ने CM को पत्र लिखकर उठाई अहम मांग

    October 18, 2026

    CG News : गरबा महोत्सव में कंगना रनौत की एंट्री, स्वागत के लिए पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने विद्यालयों में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान
    Chhattisgarh

    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने विद्यालयों में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

    News EditorBy News EditorAugust 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा,24 अगस्त। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती अनीता अग्रवाल के मार्गदर्शन में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 द्वारा जिले के विद्यालयों में बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीबाई चाम्पा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखरा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम ने विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल संरक्षण, बाल सुरक्षा, बाल श्रम निषेध, बाल विवाह रोकथाम तथा बच्चों से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों को बताया गया कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 बच्चों के लिए 24 घंटे एवं सप्ताह के सातों दिन संचालित होने वाली निःशुल्क आपातकालीन सेवा है, जिसके माध्यम से किसी भी संकटग्रस्त बच्चे को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाती है। टीम द्वारा बच्चों को वीडियो प्रस्तुति एवं संवादात्मक सत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि कोई बच्चा अनाथ, बेसहारा, बाल श्रम में संलिप्त, बाल विवाह की आशंका से ग्रसित, शोषण अथवा दुर्व्यवहार का शिकार हो या किसी भी प्रकार की प्रतिकूल परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहा हो, तो उसकी सूचना तत्काल 1098 पर दी जा सकती है। ऐसे मामलों में चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम त्वरित हस्तक्षेप कर आवश्यक संरक्षण एवं पुनर्वास की कार्यवाही सुनिश्चित करती है।
    कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग, बाल तस्करी अथवा किसी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में भयभीत होने के बजाय तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा विश्वसनीय वयस्क को जानकारी दें तथा आवश्यकता पड़ने पर 1098 से संपर्क करें। टीम ने बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उपस्थित विद्यार्थियों ने बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के महत्व, उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए आवश्यकता पड़ने पर सेवा का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
    कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक विष्णु श्रीवास, काउंसलर अल्का फॉक, केस वर्कर सुश्री डानी सोनवानी एवं भागीदारी सिदार द्वारा विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल संरक्षण, बाल सुरक्षा, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम उन्मूलन तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने अपील की है कि किसी भी बच्चे के बाल श्रम, बाल विवाह, भीख मांगने, सड़क पर रहने, शोषण, उपेक्षा, लापता होने अथवा अन्य संकटग्रस्त स्थिति में पाए जाने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, 9827771819 अथवा 8963997174 पर सूचना देकर बच्चे की सुरक्षा एवं संरक्षण में सहयोग करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Durga Puja Accident : देशभर में दुर्गा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे, 6 शहरों में मौतों का आंकड़ा 43 पहुंचा’ कई घायल

    October 18, 2026

    CG Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पर मंडराया संकट’ शिक्षक संघ ने CM को पत्र लिखकर उठाई अहम मांग

    October 18, 2026

    CG News : गरबा महोत्सव में कंगना रनौत की एंट्री, स्वागत के लिए पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    October 18, 2026

    राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    October 18, 2026

    कोरबा में 18 से 20 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री, जानें समय

    October 18, 2026

    CG Hockey League : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को मिली बड़ी पहचान, अब JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे मुकाबले

    October 18, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    Durga Puja Accident : देशभर में दुर्गा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे, 6 शहरों में मौतों का आंकड़ा 43 पहुंचा’ कई घायल

    October 18, 2026

    CG Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पर मंडराया संकट’ शिक्षक संघ ने CM को पत्र लिखकर उठाई अहम मांग

    October 18, 2026

    CG News : गरबा महोत्सव में कंगना रनौत की एंट्री, स्वागत के लिए पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    October 18, 2026

    राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    October 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.