रायपुर। महिला IAS पद्मिनी भोई साहू ने हाल ही में एक वीडियो शेयर की हैं. जो खूब वायरल हो रही हैं। वीडियो चित्रकोट झरने का हैं। ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते महिला IAS ने लिखा कि बस्तर छत्तीसगढ़ में चित्रकोट झरने के इस खूबसूरत दृश्य को देखना न भूलें।यह बस्तर संभाग का सबसे प्रमुख जलप्रपात माना जाता है। जगदलपुर से समीप होने के कारण यह एक प्रमुख पिकनिक स्पाट के रूप में भी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका है। अपने घोडे की नाल समान मुख के कारण इस जाल प्रपात को भारत का निआग्रा भी कहा जाता है। चित्रकूट जलप्रपात बहुत ख़ूबसूरत हैं और पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। महाकाव्य रामायण के अनुसार, चित्रकूट वह स्थान है जहां भगवान राम के भाई भरत उनसे मिलने आए थे और उनसे अयोध्या लौटने और राज्य पर शासन करने के लिए कहा था। ऐसा माना जाता है कि हिंदू धर्म के सर्वोच्च देवताओं (ब्रह्मा, विष्णु और शिव) ने यहां अवतार लिया था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




