Thursday, August 7, 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का खोखरा आगमन, हुआ भव्य स्वागत

जांजगीर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज पुलिस लाइन हेलीपेड, खोखरा पहुंचे, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क नजर आया।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर लोग काफी उत्साहित दिखे और बड़ी संख्या में आमजन भी हेलीपेड पर उनका स्वागत करने पहुंचे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों की जानकारी भी दी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -