Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में तेज रफ्तार का कहर’ बारिश के बीच बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, चालक की दर्दनाक मौत

    July 25, 2026

    सोशल मीडिया पर PM Modi’ का जलवा’ 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज़, Instagram पर बना नया वैश्विक रिकॉर्ड

    July 25, 2026

    Vaibhav Suryavanshi News : गौतम गंभीर की रणनीति पर पूर्व कप्तान का तीखा हमला, वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर बोले- ‘ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी’

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ली प्रेस वार्ता, आज का दिन ऐतिहासिक 210 माओवादी कैडर समाज की मुख्यधारा में हुए शामिल
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ली प्रेस वार्ता, आज का दिन ऐतिहासिक 210 माओवादी कैडर समाज की मुख्यधारा में हुए शामिल

    News EditorBy News EditorOctober 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जगदलपुर, 17 अक्टूबर 2025/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए इस दिन को बस्तर समेत छत्तीसगढ़ और पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण बताया । श्री साय ने कहा कि रास्ता भटककर समाज से अलग हो चुके लोग आज गांधी जी के अहिंसा के विचार और सरकार के पुनर्वास नीति पर विश्वास कर मुख्यधारा में लौटे हैं। अपने समाज में लौटे हैं। उन सभी को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री साय ने कहा कि बड़ा दुःख होता है कि नक्सलवाद के कारण मरने वाले और मारने वाले दोनों को बहुत तकलीफ हुई। हमने सतत अध्ययन कर केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में बेहतर से बेहतर पुनर्वास नीति तैयार की। इसी का परिणाम है कि आज माओवाद का रास्ता छोड़कर विकास की धारा से जुड़ रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ जब 210 से ज्यादा लोगों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया हो, यह सब हमारी सरकार की पुनर्वास नीति से संभव हो रहा है। जिसमे आवास समेत अन्य जरुरी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। आवास नीति में भी हमने विशेष प्रावधान किया है, साथ ही नई उद्योग नीति में भी कई तरह के प्रावधान हैं। उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सलियों के भविष्य को लेकर कहा कि हम उन्हें सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रदान करेंगे ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि ऐसा क्षेत्र जो नक्सलवाद के कारण विकास की पहुँच से अछूता था, वहां सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है। नियद नेल्लानार जैसी योजनाओं के तहत इन क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। पक्की सड़कों से कनेक्टिविटी बढ़ रही है। श्री साय ने कहा कि आत्मसमर्पित लोगों को 3 वर्ष तक आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा। जिससे उनका जीवन अच्छा और अभावरहित बीत सके।

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा कहा कि ने आज का दिन बस्तर के लिए ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर हम अपने संकल्प पूर्ति की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। बस्तर की जनता के मनोभाव के अनुरूप आज माओवादी संगठन के 210 लोगों ने पुनर्वास करने का निर्णय लिया और नये जीवन को चुना। सरकार से बड़ा समाज होता है यह सोचकर माओवाद संगठनों ने समाज के समक्ष पुनर्वास का निर्णय लिया गया। आज बस्तर में समाज के मानबिंदु मांझी, चालकी, गायता और पुजारियों ने समाज की मुख्यधारा में उनका में स्वागत किया।

    उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि जल्द ही और भी लोग हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री ने 31 मार्च 2026 तक माओवाद के खात्मे का संकल्प किया था, यह संकल्प पूरा हो रहा है। मुख्यधारा में वापसी को लेकर ललक बढ़ रही है। आत्मसमर्पित लोगों के पुनर्वास को लेकर हमारी नीति स्पष्ट रूप से समझाई जा रही है। आज माड़ डिविजन की पूरी कमेटी, गढ़चिरौली की कमेटी, कंपनी वन, कंपनी दस, संचार टीम, प्रेस टीम, डॉक्टर टीम पूरी ने आत्मसमर्पण किया है। अब उत्तर पश्चिम क्षेत्र पूरी तरह क्लियर हो चुका है।

    प्रेस वार्ता में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर श्री किरण देव, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी, छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कारपोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी सहित अन्य जनप्रतिनिधी और पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपरेशन श्री विवेकानंद सिन्हा सहित सीआरपीएफ, बीएसएफ एवं आईटीबीपी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा समेत कोंडागांव, नारायणपुर,दंतेवाड़ा, सुकमा एवं बीजापुर जिले के एसपी के सीआरपीएफ, बीएसएफ एवं आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद रहे

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में तेज रफ्तार का कहर’ बारिश के बीच बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, चालक की दर्दनाक मौत

    July 25, 2026

    सोशल मीडिया पर PM Modi’ का जलवा’ 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज़, Instagram पर बना नया वैश्विक रिकॉर्ड

    July 25, 2026

    Vaibhav Suryavanshi News : गौतम गंभीर की रणनीति पर पूर्व कप्तान का तीखा हमला, वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर बोले- ‘ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी’

    July 25, 2026

    CG News : जगदलपुर सेंट्रल जेल बना शादी का गवाह, रेप केस वाले युवक-युवती ने कोर्ट की अनुमति से लिए सात जन्मों के वचन

    July 25, 2026

    NEET-UG परीक्षा विवाद’ उग्र प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

    July 25, 2026

    कोरबा की कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग, इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी, दमकल की टीमें मौके पर

    July 25, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    कोरबा में तेज रफ्तार का कहर’ बारिश के बीच बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, चालक की दर्दनाक मौत

    July 25, 2026

    सोशल मीडिया पर PM Modi’ का जलवा’ 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज़, Instagram पर बना नया वैश्विक रिकॉर्ड

    July 25, 2026

    Vaibhav Suryavanshi News : गौतम गंभीर की रणनीति पर पूर्व कप्तान का तीखा हमला, वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर बोले- ‘ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी’

    July 25, 2026

    CG News : जगदलपुर सेंट्रल जेल बना शादी का गवाह, रेप केस वाले युवक-युवती ने कोर्ट की अनुमति से लिए सात जन्मों के वचन

    July 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.