Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime News : दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का आरोप, वारदात के 24 घंटे में आरोपी पकड़ा गया

    September 20, 2026

    गेवरा बस्ती में भू-अधिग्रहण और रोजगार का मुद्दा गरमाया, खोड़री फेस पहुंचे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण

    September 20, 2026

    CG New Holiday : छत्तीसगढ़ में अग्रसेन जयंती पर सरकारी छुट्टी, बंद रहेंगे सभी शासकीय कार्यालय

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना
    Chhattisgarh

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना

    News EditorBy News EditorSeptember 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा जिले के सभी विद्यालयों में ‘सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी की गरिमामय उपस्थिति में स्वामी आत्मानंद विद्यालय पंप हाउस एवं एनसीडीसी स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति को रंगों और शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्त करते हुए शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, समानता और विकसित भारत की संकल्पना को कागज पर जीवंत रूप दिया। नन्हे कलाकारों की कल्पना में कहीं स्वच्छ और सुंदर भारत नजर आया तो कहीं शिक्षा एवं तकनीक से आगे बढ़ता देश। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों ने यह संदेश दिया कि आज के बच्चों के सपनों में ही आने वाले भारत की तस्वीर छिपी है।

    स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत ही विकसित भारत की मजबूत नींव : गोपाल मोदी

    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि भारत आज विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है, लेकिन विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है। जापान और अमेरिका जैसे देश विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में आते हैं, जबकि भारत अभी विकासशील देश है। विकसित राष्ट्र बनने से पहले भारत को आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए देशवासियों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देकर हम न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और उत्पादन को भी प्रोत्साहित कर सकते हैं। आत्मनिर्भर और स्वदेशी भारत ही विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करेगा।

    श्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति कर रहा है और विकास की इसी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रतियोगिताओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज आयोजित चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागी आगे ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और उसके बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें राष्ट्र निर्माण, स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प के प्रति जागरूकता पैदा करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

    कार्यक्रम में जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, अर्जुन गुप्ता, प्रीति स्वर्णकार, डॉ राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, बलराम विश्वकर्मा, सूरज पांडेय, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, अविनाश दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्यक्ष, डीएमसी बी.डी. वैष्णव, प्राचार्य प्रभा सिंह, प्रिंसिपल डॉ अलका फिलिप सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने एक स्वर में यही संदेश दिया—रंगों में सजे उनके सपने ही विकसित, स्वच्छ, शिक्षित और सशक्त भारत की आने वाली तस्वीर हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime News : दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का आरोप, वारदात के 24 घंटे में आरोपी पकड़ा गया

    September 20, 2026

    गेवरा बस्ती में भू-अधिग्रहण और रोजगार का मुद्दा गरमाया, खोड़री फेस पहुंचे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण

    September 20, 2026

    CG New Holiday : छत्तीसगढ़ में अग्रसेन जयंती पर सरकारी छुट्टी, बंद रहेंगे सभी शासकीय कार्यालय

    September 20, 2026

    FSSAI Licence Suspended : AAA Blues Pure पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्रेन व्हिस्की-वोदका निर्माण का लाइसेंस हुआ सस्पेंड

    September 20, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बिना अनुमति DJ-लाउडस्पीकर बजाने पर होगी कार्रवाई, जेल तक का प्रावधान

    September 20, 2026

    CG Weather Update : रविवार को कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम’ घर से निकलने से पहले जानें बारिश का अपडेट

    September 20, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Crime News : दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का आरोप, वारदात के 24 घंटे में आरोपी पकड़ा गया

    September 20, 2026

    गेवरा बस्ती में भू-अधिग्रहण और रोजगार का मुद्दा गरमाया, खोड़री फेस पहुंचे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण

    September 20, 2026

    CG New Holiday : छत्तीसगढ़ में अग्रसेन जयंती पर सरकारी छुट्टी, बंद रहेंगे सभी शासकीय कार्यालय

    September 20, 2026

    FSSAI Licence Suspended : AAA Blues Pure पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्रेन व्हिस्की-वोदका निर्माण का लाइसेंस हुआ सस्पेंड

    September 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.