जांजगीर-चांपा, 23 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि महिलाओं की दैनिक जरूरतों के साथ-साथ परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।
इसी कड़ी में बलौदा विकासखंड के ग्राम रसौटा की श्रीमती सुनीता अनंत के लिए महतारी वंदन योजना परिवार की जरूरतों के समय मिलने वाला भरोसेमंद सहारा बन गई है। योजना की 30वीं किस्त की राशि उनके खाते में पहुंचने पर उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ नजर आया। रक्षाबंधन के पर्व से पहले मिली इस राशि को उन्होंने बहनों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से मिले विशेष उपहार के रूप में बताया।
श्रीमती सुनीता अनंत बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली 1000 रुपये की राशि से वे अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों के साथ बच्चों की पढ़ाई और घर-परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग करती हैं।उन्होंने कहा, “महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने प्रदेश की बहनों को यह तोहफा दिया है। घर में बच्चों की पढ़ाई या कोई जरूरी काम सामने आता है, तो यही राशि हमारे लिए सहारा बनती है।” महतारी वंदन योजना से सुनीता जैसी प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिल रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




