Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026

    CG Crime News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

    August 18, 2026

    तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश..

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » रायपुर रेलवे स्टेशन में अब ‘नो पार्किंग’ में वसूली नहीं:वाहनों में ठेका कर्मचारियों के लॉक लगाने पर रोक; अब RPF करेगी कार्रवाई,बैठक में फैसला
    Chhattisgarh

    रायपुर रेलवे स्टेशन में अब ‘नो पार्किंग’ में वसूली नहीं:वाहनों में ठेका कर्मचारियों के लॉक लगाने पर रोक; अब RPF करेगी कार्रवाई,बैठक में फैसला

    News EditorBy News EditorMay 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रेलवे स्टेशन में मेन गेट के पास एक बूथ बनाया जाएगा, जहां रेलवे के कमर्शियल इंस्पेक्टर के साथ RPF और GRP कर्मचारी भी रहेंगे।रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग ठेकेदार की मनमानी और आए दिन आम लोगों से होने वाले विवाद को लेकर रायपुर जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों के बीच बुधवार को बैठक हुई। रेलवे के सीनियर डीसीएम ने यह साफ कर दिया है कि अब नो पार्किंग में खड़े वाहन चालकों से अवैध वसूली नहीं हो पाएगी।

    पार्किंग ठेकेदार और उसके कर्मचारी यात्रियों की गाड़ियों में लॉक और चेन नहीं लगा पाएंगे। 1 घंटे चली हाई लेवल बैठक के बाद पार्किंग ठेकेदार से गाड़ियों के लॉक और चेन जीआरपी ने जब्त कर लिया है। नो पार्किंग में वाहनों पर लॉक लगाने का अधिकार RPF के पास ही रहेगा।

    रेलवे स्टेशन में बैठक के बाद व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते अधिकारी।
    रेलवे स्टेशन में बैठक के बाद व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते अधिकारी।

    शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई

    बुधवार को बैठक के बाद रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह और एसपी संतोष सिंह ने भी कहा कि अब अगर पार्किंग कर्मचारियों की ओर से यात्रियों से बदसलूकी या फिर गुंडागर्दी की शिकायत मिली तो जिला पुलिस कार्रवाई करेगी। अब किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

    बैठक में यह फैसले लिए गए

    • रेलवे स्टेशन में मेन गेट के पास एक बूथ बनाया जाएगा, जहां रेलवे के कमर्शियल इंस्पेक्टर के साथ RPF और GRP कर्मचारी भी रहेंगे।
    • स्टेशन आने वाले यात्रियों और ठेकेदार कर्मचारियों के बीच विवाद ना हो इस पर RPF और GRP कर्मचारी पार्किंग व्यवस्था पर नजर रखेंगे।
    • नो-पार्किंग के नियम बड़े फ्लैक्स-होर्डिंग में लगाकर प्रदर्शित किए जाएंगे। इनमें नो-पार्किंग के नियम और फाइन वसूले जाने की जानकारी होगी।
    • ठेकदार के कर्मचारियों की बजाय अब RPF कर्मचारी ही नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर लॉक या जैक लगा सकेंगे।
    रेलवे स्टेशन में मेन गेट के पास एक बूथ बनाया जाएगा, जहां रेलवे के कमर्शियल इंस्पेक्टर के साथ RPF और GRP कर्मचारी भी रहेंगे।
    रेलवे स्टेशन में मेन गेट के पास एक बूथ बनाया जाएगा, जहां रेलवे के कमर्शियल इंस्पेक्टर के साथ RPF और GRP कर्मचारी भी रहेंगे।

    पार्किंग की समस्या का होगा निराकरण

    सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग व्यवस्था की शिकायत को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। जल्द ही हम कुछ नियमों में बदलाव कर आम यात्रियों के लिए पार्किंग सिस्टम बेहतर बनाएंगे।

    रेलवे स्टेशन पार्किंग में जो भी समस्याएं आ रही थीं, उन्हें ठीक कर पार्किग व्यवस्था को सुगम एंट्री और एग्जिट मिल सके, इसको लेकर फैसला लिया गया है।

    जनता को मिलेगी राहत

    रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन में ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग को लेकर शिकायत आ रही थी। बुधवार को रेलवे के अधिकारी जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी के साथ बैठक की गई है। जिसका मकसद है आम जनता को राहत देना।

    शिकायतों पर पुलिस करेगी कार्रवाई

    रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने कहा की पार्किंग ठेकेदार और कर्मचारियों की गुंडागर्दी या फिर बदसलूकी की शिकायत मिली तो जिला पुलिस सीधे कार्रवाई करेगी। बैठक में चर्चा हुई है कि पार्किंग में अक्सर होने वाले विवादों को लेकर व्यवस्था बनाई जाएगी। जल्द ही रेलवे की ओर से पहले से चल रही व्यवस्थाओं का रिव्यू होगा और कुछ नियमों में बदलाव किया जाएगा।

    एसएसपी ने कहा कि रेलवे स्टेशन में जो असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, उसके लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। जीआरपी के लोग भी इसमें लगे रहेंगे। आने वाले समय में जीआरपी और पुलिस के बीच स्टेशन और ट्रेन में ड्रग पैडलिंग और तस्करी करने वालों की सूचना शेयर कर कार्रवाई करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026

    CG Crime News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

    August 18, 2026

    तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश..

    August 18, 2026

    हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी खूब सराहना

    August 18, 2026

    18 अगस्त से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है शिशु संरक्षण माह

    August 18, 2026

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

    August 18, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026

    CG Crime News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

    August 18, 2026

    तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश..

    August 18, 2026

    हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी खूब सराहना

    August 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.