Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Road Accident : छत्तीसगढ़ की सड़कों पर रफ़्तार का खूनी खेल, 2 की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट

    April 17, 2026

    धर्मांतरण कानून बना विवाद की वजह, याचिका में दुरुपयोग की आशंका

    April 17, 2026

    Indian Premier League 2026 : क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी’ रायपुर में RCB मैच, QR कोड से एंट्री सिस्टम लागू

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » राष्ट्रीय खेल दिवस पर सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत साइकिल रैली, शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन
    Chhattisgarh

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत साइकिल रैली, शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

    News EditorBy News EditorSeptember 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 31 अगस्त 2025/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले में सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत आज प्रातः साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ प्रातः 7.30 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान से हुआ, जो कचहरी चौक, नेताजी चौक, लिंक रोड होते हुए पुनः हाई स्कूल मैदान में संपन्न हुई। साइकिल रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और खेलों के महत्व का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। इसके साथ ही जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का भी आयोजन हसदेव पब्लिक स्कूल में जिला प्रशासन एवं जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में किया गया। जिसमें कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने पहुंचकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्राफी, मोमेंटो और मेडल से सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 29 से 31 अगस्त तक जिले में विभिन्न खेल गतिविधियों एवं फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री सुब्रत प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने अपने संदेश में कहा कि बचपन से ही खेलों में सहभागिता से तार्किक शक्ति, मानसिक मजबूती और अनुशासन का विकास होता है। उन्होंने विशेष रूप से शतरंज खेल का उल्लेख करते हुए कहा कि यह खेल न केवल बौद्धिक क्षमता को विकसित करता है, बल्कि धैर्य, निरंतरता और एकाग्रता बनाए रखने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए निरंतर अभ्यास और समर्पण ही सबसे बड़ा सूत्र है।
    कलेक्टर श्री महोबे ने प्रतियोगिता में उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि –शतरंज जैसे खेल विद्यालय स्तर से लेकर जिला स्तर तक सतत् रूप से आयोजित होते रहने चाहिए। यह खेल बच्चों में तार्किक सोच, भविष्य की योजना और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाता है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सभी विजेता एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एचपीएस प्रिंसिपल श्री एम के शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि इसी तरह से हमें अपने खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल श्रीमती कमल अंववानी, जिला शतरंज संघ अध्यक्ष देवेंद्र कुमार राठौर, उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव, कोषाध्यक्ष श्री लोकेश यादव, श्रीमती जयंती यादव, श्री मनीष सूर्यवंशी, मनोज कुमार सोनी, संजय बरगाह सहित एच पी एस, जिला शतरंज संघ सदस्य मौजूद रहे।

    प्रथम बने जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के चैंपियन

    सांसद खेल महोत्सव एवं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में 86 खिलाड़ियों को हराकर प्रथम राठौर ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। द्वितीय स्थान – परितोष साहू, तृतीय स्थान – विवेक कुमार सोनी को मिला। इसके अलावा केटेगरी वर्ग में विजेता अंडर–09 वेदांश यादव, अनाया लकड़ा, अंडर–13 सिद्धार्थ ठाकुर,कुमारी रिमझिम केवट अंडर–15 अथर्व पालीवाल, कृतिका साहू, विशेष पुरस्कार के रूप में अंडर 7 वर्ग बालक बालिका में प्रद्युमन, आमंदी को किया गया पुरस्कृत। इसके साथ ही वेदांश यादव को इंटरनेशनल रेटिंग शुरू करने पर भी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Road Accident : छत्तीसगढ़ की सड़कों पर रफ़्तार का खूनी खेल, 2 की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट

    April 17, 2026

    धर्मांतरण कानून बना विवाद की वजह, याचिका में दुरुपयोग की आशंका

    April 17, 2026

    Indian Premier League 2026 : क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी’ रायपुर में RCB मैच, QR कोड से एंट्री सिस्टम लागू

    April 17, 2026

    Chhattisgarh Heatwave Yellow Alert : पारा हाई, अलर्ट जारी , छत्तीसगढ़ में सूरज के तेवर सख्त, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    April 17, 2026

    हाईवे पर दो बाइक की भिड़ंत और ट्रेलर की टक्कर से मची चीख-पुकार, अस्पताल में भर्ती

    April 17, 2026

    CG NEWS : प्रशासन में हड़कंप’ SDM के फर्जी साइन से जारी हुआ बोर खनन परमिशन, मामला दर्ज

    April 17, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Road Accident : छत्तीसगढ़ की सड़कों पर रफ़्तार का खूनी खेल, 2 की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट

    April 17, 2026

    धर्मांतरण कानून बना विवाद की वजह, याचिका में दुरुपयोग की आशंका

    April 17, 2026

    Indian Premier League 2026 : क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी’ रायपुर में RCB मैच, QR कोड से एंट्री सिस्टम लागू

    April 17, 2026

    Chhattisgarh Heatwave Yellow Alert : पारा हाई, अलर्ट जारी , छत्तीसगढ़ में सूरज के तेवर सख्त, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    April 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.