बीजापुर. लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा और उसके सहयोगी दल के नेताओं द्वारा अमर्यादित बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़के हुए हैं. आज प्रदेशभर में कांग्रेसियों ने विवादित बयान देने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह और शिंदे गुट के महाराष्ट्र विधायक संजय गायकवाड़ का पुतला दहन किया. बीजापुर में कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन कर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया.कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सार्वजनिक बयान देते हुए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी कहा और महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ ने जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए ईनाम दिए जाने संबंधी अमर्यादित बयान दिया है. इसके विरोध में जिला मुख्यालय बीजापुर में कांग्रेस भवन के सामने दोनों भाजपा नेताओं का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया है.
- Advertisement -
- Advertisement -


