कोरबा. कोरबा जिले में संचालित अमृता ज्वेलर्स के संचालक स्वर्गीय गोपाल राय सोनी की कार लावारिस हालत में कोरबा जिले के रिसदा क्षेत्र में मिली है। प्राण घातक हमला करने पश्चात कथित अज्ञात हत्यारे गोपाल राय सोनी की कार लेकर भाग निकले थे। जो आज लावारिस हालत में ग्राम रिसदा में मिली है।
माना जा रहा हैं की पुलिस के हाथ में हत्या को लेकर अहम सुराग मिला है। पुलिस दावा कर रही है की जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। जानकारी के अनुसार पुलिस मामले में परिजनो के पुराने कर्मचारियों पर भी नजर रखे हुए है। अपुस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या में परिचित के भी शामिल होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।
- Advertisement -
- Advertisement -