वाट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप्लिकेशन है। बिलियन्स की संख्या में लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। यही कारण है कि वॉट्सऐप अपने यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कई नए फीचर्स को पेश करता रहता है। कंपनी लगातर कई बड़े अपडेट को पेश करती रहती है। इसी बीच वाट्सऐप पर यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नया फीचर WhatsApp Channel रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर को भारत सहित 150 देशों में यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। वाट्सऐप चैनल के आने से आपको किस तरह से फायदा होगा? आइए बताते हैं-चैनल फीचर हूबहू इंस्टाग्राम के चैनल फीचर की तरह काम करता है जिसमें एडमिन फोटो, वीडियो, इमोजी, वॉइस-नोट आदि कुछ भी अपने फॉलोअर्स के लिए पोस्ट कर सकते हैं। चैनल में जुड़ने के लिए आपको इसे पहले सर्च करना होगा। चैनल में एडमिन और फॉलोअर्स की डिटेल्स एक दूसरे को नहीं दिखती और लोग आसानी से अपने पसंदीदा क्रिएटर या व्यक्ति के साथ इसके जरिए जुड सकते हैं। बता दें कि वाट्सऐप चैनल फीचर नया है इसमें कंपनी आने वाले समय में कई अपडेट्स लाने वाली है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




