Monday, July 7, 2025

शराब नहीं मिलने पर व्यक्ति ने की खुदकुशी:मां ने पैसे नहीं दिए, तो कमरे में जाकर लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा जिले में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसे शराब पीने की लत थी। जब शराब पीने के लिए उसे पैसे नहीं मिले, तो उसने फांसी लगा ली। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मोती सागर इलाके में रहने वाले रामा कुर्मी (40) को शराब पीने की बहुत बुरी लत थी। सुबह से ही वो शराब पीना शुरू कर देता था। रामा वर्तमान में एक गैराज में मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करता था।

मोती सागर इलाके में रहने वाले रामा कुर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।
मोती सागर इलाके में रहने वाले रामा कुर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

मां ने शराब के लिए पैसे देने से किया था इनकार

मंगलवार सुबह वो नहा-धोकर अपने काम पर गया। वहां से खाना खाने के लिए वो घर लौटा। घर में केवल उसकी मां थी, बाकी सभी परिवारवाले अपने-अपने काम पर गए हुए थे। रामा ने अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद वो अपने कमरे में चला गया।

घर के सामने आसपास के लोगों की लगी भीड़।
घर के सामने आसपास के लोगों की लगी भीड़।

फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

थोड़ी देर के बाद उसकी मां उसे बुलाने के लिए गई, तो उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उसने तुरंत परिवार के अन्य लोगों और पार्षद संतोष लांझेकर को घटना की जानकारी दी। पार्षद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -