मानव सेवा ही माधव सेवा की भावना के तहत श्रीबालाजी सेवा संघ और भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में विकास खंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला एवं रक्तदान शिविर का आयोजन 2 सितंबर मंगलवार को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक श्री श्याम एरिना परिसर ग्राम-बुंदेली जिला कोरबा में किया जा रहा हैं। आयोजित विकास खंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला एवं रक्तदान शिविर
परामर्श सेवाएं विशेषज्ञ द्वारा प्रदान की जायेगी। जिसके अंतर्गत डॉ. नेहा घृतलहरे स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. राहुल जायसवाल शुगर एवं बी.पी. विशेषज्ञ, डॉ. दिवाकर त्रिया आयुर्वेद विशेषज्ञ, डॉ. आशी योग योग एवं नेचटरोपैथी विशेषज्ञ, डॉ. पवन मिश्रा पाइल्स रोग विशेषज्ञ, डॉ. निकिता अग्रवाल आर्युवेद विशेषज्ञ, डॉ. प्रेमप्रकाश तिकीं होमियोपैथी विशेषज्ञ, डॉ. राजकुमार यादव पेट रोग विशेषज्ञ, डॉ. नेहा गोयल दंत रोग विशेषज्ञ आदि उपस्थित रहेंगे। उक्त शिविर में विभिन्न जांच एवं दवाईया निःशुल्क उपलब्ध कराई जावेगी।अग्रिम पंजीयन हेतु संपर्क सूत्र 94252-24721, 97538-76395, 97704-12341 हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


