Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Job Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती

    September 10, 2026

    Chhattisgarh Weather Update : बारिश-आंधी के साथ बिजली गिरने की आशंका, इन 27 जिलों में येलो अलर्ट

    September 10, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में आज सजेगी कविता, संस्कृति और भक्ति की विराट महफिल

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » श्री सप्तदेव मंदिर में आज सजेगी कविता, संस्कृति और भक्ति की विराट महफिल
    Chhattisgarh

    श्री सप्तदेव मंदिर में आज सजेगी कविता, संस्कृति और भक्ति की विराट महफिल

    News EditorBy News EditorSeptember 10, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 10 सितंबर 2026।
    श्री सप्तदेव मंदिर, कोरबा में श्री भादी अमावस्या उत्सव की पूर्व संध्या पर इस वर्ष भक्ति, संस्कृति और साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन एवं कृष्णा ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को श्री सप्तदेव मंदिर परिसर में विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से आमंत्रित ख्यातिप्राप्त कवि एवं कवयित्री इस साहित्यिक संध्या में अपनी काव्य रचनाओं से श्रोताओं को भाव-विभोर एवं मंत्रमुग्ध करेंगे।

    कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, पूर्व राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल एवं नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इनके साथ कोहड़िया क्षेत्र के पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, अग्रवाल सभा कोरबा के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, श्री राजेन्द्र अग्रवाल एवं अग्रवाल सभा कोरबा के वर्तमान अध्यक्ष श्री बजरंग अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।

    जागरण की परंपरा को इस वर्ष मिला साहित्यिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्री भादी अमावस्या की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष पारंपरिक रूप से जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष आयोजन को एक नया एवं विशेष स्वरूप प्रदान करते हुए जागरण के स्थान पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित करने का अभिनव निर्णय लिया गया है।

    मंदिर की पावन भूमि पर धर्म और अध्यात्म के साथ साहित्य, संस्कृति, राष्ट्रभावना एवं मनोरंजन का यह अनूठा संगम कोरबा के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। आयोजन को लेकर नगरवासियों, श्रद्धालुओं एवं साहित्यप्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

    देश के विभिन्न राज्यों के ख्यातिप्राप्त कवि करेंगे काव्य-पाठ

    अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की सबसे बड़ी विशेषता देश के विभिन्न अंचलों से आए सुप्रसिद्ध कवि एवं कवयित्रियों की प्रस्तुतियां होंगी।

    कार्यक्रम में सूरत (गुजरात) की प्रसिद्ध कवयित्री एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय संयोजिका (सांस्कृतिक) सुश्री सोनल जैन, सूरत के श्री विमल सोनी, जबलपुर (मध्यप्रदेश) के इंजीनियर श्री विनोद नयन, इटारसी के श्री बृजकिशोर पटेल, भरतपुर (राजस्थान) के श्री जय कुमार ‘जय’ तथा कोरबा की प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. अंजना सिंह अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।

    इन रचनाकारों की प्रस्तुतियों में हास्य, व्यंग्य, वीर रस, श्रृंगार, संवेदना, सामाजिक सरोकार एवं राष्ट्रभक्ति के विविध रंग देखने-सुनने को मिलेंगे। अलग-अलग क्षेत्रों और साहित्यिक पृष्ठभूमि से आए कवियों की रचनाएं निश्चित रूप से श्रोताओं को कभी गुदगुदाएंगी, कभी भावुक करेंगी और कभी राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक चेतना से ओतप्रोत करेंगी।

    सायं 7 बजे से धार्मिक आयोजन एंव कवि सम्मेलन

    श्री सप्तदेव मंदिर परिसर में आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर एवं आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं साहित्यप्रेमियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए बैठने, आवागमन सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

    इसी अवसर पर सायं 7 बजे से मां श्री राणी सती दादी का मेहंदी उत्सव, पगधोई एवं ज्वारा उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन प्रारंभ होगा।

    इस प्रकार श्री सप्तदेव मंदिर में एक ही दिन भक्ति की भावधारा, संस्कृति की सुगंध और साहित्य की सरिता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

    कोरबा के लिए यादगार बनेगा यह आयोजन

    श्री सप्तदेव मंदिर परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम केवल मनोरंजन का अवसर नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति, साहित्य और सामाजिक एकता को जोड़ने वाला एक विशिष्ट सांस्कृतिक आयोजन है। मंदिर की पवित्र एवं आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच देश के विभिन्न क्षेत्रों के रचनाकारों की काव्य प्रस्तुतियां इस संध्या को विशेष एवं यादगार बनाने जा रही हैं।

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन एवं कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन श्री अशोक मोदी एवं श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने समस्त नगरवासियों, श्रद्धालुओं, समाज के सभी वर्गों तथा साहित्यप्रेमियों से आग्रह किया है कि वे 10 सितंबर को सपरिवार श्री सप्तदेव मंदिर पहुंचें, मां श्री राणी सती दादी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागी बनें तथा विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर से आए सुप्रसिद्ध कवियों की काव्य प्रस्तुतियों का आनंद उठाएं।

    श्री सप्तदेव मंदिर की पावन धरती पर भक्ति के साथ कविता का यह विराट उत्सव कोरबा की सांस्कृतिक स्मृतियों में एक नई और अविस्मरणीय पहचान बनाने जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Job Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती

    September 10, 2026

    Chhattisgarh Weather Update : बारिश-आंधी के साथ बिजली गिरने की आशंका, इन 27 जिलों में येलो अलर्ट

    September 10, 2026

    चेक मीटर की गलत रीडिंग लेने वाले बैकुंठपुर जेई को नोटिस

    September 10, 2026

    10 September 2026 Rashifal: भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    September 10, 2026

    सड़क नहीं तो खाट का सहारा’ कोरबा के राजाडाही का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने फिर उठाई सड़क निर्माण की मांग

    September 9, 2026

    IPS अधिकारी के बेटे पर जानलेवा हमला’ बदमाशों ने दोस्तों को भी बेरहमी से पीटा

    September 9, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Job Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती

    September 10, 2026

    Chhattisgarh Weather Update : बारिश-आंधी के साथ बिजली गिरने की आशंका, इन 27 जिलों में येलो अलर्ट

    September 10, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में आज सजेगी कविता, संस्कृति और भक्ति की विराट महफिल

    September 10, 2026

    चेक मीटर की गलत रीडिंग लेने वाले बैकुंठपुर जेई को नोटिस

    September 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.