सक्ती। अवैध शराब बिक्री और परिवहन पर नकेल कसने के लिए जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत जैजैपुर पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। कार्रवाई में पुलिस ने कुल 34 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव (रापुसे) और एसडीओपी श्री मनीष कुंवर (रापुसे) के निर्देशन पर थाना जैजैपुर पुलिस ने 20 और 21 सितंबर को शराब रेड की कार्रवाई की।
ग्राम अरसिया में पहली कार्रवाई
ग्राम अरसिया में आरोपी विक्रम कुमार खुंटे (30 वर्ष) को नहर पार अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹1200) जब्त की गई।
ग्राम नंदेली में दूसरी कार्रवाई
नंदेली भांठा में आरोपी दिलीप कुमार पलांगे (33 वर्ष) अवैध शराब बेचते पकड़ा गया। उसके पास से 11 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹1100) बरामद की गई।
ग्राम कांशीगढ़ में तीसरी कार्रवाई
21 सितंबर को ग्राम कांशीगढ़ में आरोपी अमृतलाल साहू (59 वर्ष) को गंगा सागर तालाब के पास अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके पास से 11 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹1100) जब्त की गई।
तीनों आरोपी जेल दाखिल
पुलिस ने तीनों आरोपियों को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में पुलिस टीम का योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी.एस. राजपूत, सउनि राधेश्याम राठौर, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण कंवर, आरक्षक दिनेश पटेल, गोविंद पटेल, प्रहलाद सोनवानी, रामकुमार उरांव, यादराम चंद्रा, त्रिलोक सिंह ध्रुव, कामता मार्चे, मनोज लहरे और महिला आरक्षक पूजा सिदार की विशेष भूमिका रही।


