Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सही दवा शुध्द आहार के अंतिम चरण में निजी एवं शासकीय अस्पतालो की फार्मेसियो में प्रतिकूल औषधि प्रभाव के रिपोर्टिग प्रक्रियाओं की जांच

    May 11, 2026

    एक ही जगह सभी अधिकारियों की उपस्थिति से आमनागरिको को नहीं लगाना पड़ता चक्करः मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    May 11, 2026

    चोढ़ा एवं चुईया में 12 मई को और 13 मई कोे गिधौरी में आयोजित होगी

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » *“सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत चौकी मानिकपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*
    Chhattisgarh

    *“सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत चौकी मानिकपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*

    News EditorBy News EditorMarch 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सूने मकान में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है।

     

    प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10.03.2026 के प्रातः 11:00 बजे से दिनांक 12.03.2026 के प्रातः 08:00 बजे के मध्य अज्ञात आरोपियों द्वारा एक सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर सोना-चांदी के जेवरात, नगदी राशि लगभग 5000 रुपये एवं अन्य सामान सहित कुल 2–3 लाख रुपये मूल्य की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

     

    विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उनके पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन दर्ज किए गए, जिसके आधार पर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।

     

    *गिरफ्तार आरोपीगण :*

    01. अरुण कुमार सतनामी, पिता छतराम सतनामी, उम्र 22 वर्ष, निवासी बाराठर, थाना बाराठर, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़), हाल निवास – हनुमान मंदिर के पास, किराये का मकान, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा।

    02. देवेंद्र कुमार धीवर उर्फ अंडा, पिता ननकी राम धीवर, उम्र 20 वर्ष, निवासी जेंजपुर, राम मंदिर के पास, थाना जेंजपुर, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़), हाल निवास – पुराना शिव मंदिर के पास, चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।

    03. आकाश यादव, पिता रामलाल यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़), हाल निवास – आईटीआई रामपुर, क्वार्टर नंबर F-7, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा।

     

    *बरामद मशरूका :*

    ♦️ सोना-चांदी के जेवरात

    ♦️ नगदी राशि

    ♦️ कांसा एवं पीतल के बर्तन

    ♦️ पूजा में प्रयुक्त सामग्री

    ♦️ तांबे का लोटा

    ♦️ एक मोटर सायकल

    ♦️ चांदी के सिक्के एवं सोने के बिस्किट

     

    सभी बरामद सामग्री को विधिवत जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

     

    उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में आरोपी आकाश मरावी, रोहित शर्मा एवं निखिल बर्मन को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

     

    *कोरबा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अपने घरों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।*

     

    *“सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।*

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सही दवा शुध्द आहार के अंतिम चरण में निजी एवं शासकीय अस्पतालो की फार्मेसियो में प्रतिकूल औषधि प्रभाव के रिपोर्टिग प्रक्रियाओं की जांच

    May 11, 2026

    एक ही जगह सभी अधिकारियों की उपस्थिति से आमनागरिको को नहीं लगाना पड़ता चक्करः मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    May 11, 2026

    चोढ़ा एवं चुईया में 12 मई को और 13 मई कोे गिधौरी में आयोजित होगी

    May 11, 2026

    कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    May 11, 2026

    प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

    May 11, 2026

    ग्राम पंचायत बैरा में सुशासन तिहार का आयोजन- शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण

    May 11, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    सही दवा शुध्द आहार के अंतिम चरण में निजी एवं शासकीय अस्पतालो की फार्मेसियो में प्रतिकूल औषधि प्रभाव के रिपोर्टिग प्रक्रियाओं की जांच

    May 11, 2026

    एक ही जगह सभी अधिकारियों की उपस्थिति से आमनागरिको को नहीं लगाना पड़ता चक्करः मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    May 11, 2026

    चोढ़ा एवं चुईया में 12 मई को और 13 मई कोे गिधौरी में आयोजित होगी

    May 11, 2026

    कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    May 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.