थाना शिवरीनारायण पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि बॉम्बे मार्केट शिवरीनारायण के पास आरोपी भीम सारथी द्वारा धारदार हथियार रखा है जिसके द्वारा रास्ते में आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है जो किसी के साथ अप्रिय घटना घटित कर सकता है, लोगों में भय का महौल बना हुआ है कि सूचना पर से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी द्वारा तत्काल थाना स्तर से टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान में घेराबंदी कर युवक को पकड़ा गया जिसके कब्जे से धारदार हथियार को बरामद किया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण एवं प्रधान आरक्षक तारकेश पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।


