Friday, February 20, 2026

सीमा से ज्यादा तीव्र आवाज में डीजे साउंड बजाने वाले संचालक के विरूद्ध कार्यवाही कर डीजे साउंड सिस्टम जप्त किया गया, थाना शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही

⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा देर रात्रि डीजे बजाने एवम अत्यधिक आवाज में डीजे बजाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा सीमा से अधिक बहुत ही तेज अवाज में डीजे बजाना पाए जाने से डीजे संचालक प्रशांत पाण्डेय निवासी चंडी चौक सुलखन थाना शिवरीनारायण के विरुद्ध धारा 4,5,15 कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही कर डीजे साउण्ड सिस्टम एवं डीजे साउंड में प्रयुक्त माजदा वाहन को जप्त किया गया है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, ASi रामप्रसाद बघेल का सराहनीय योगदान रहा

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -