Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Education News : 6वीं से 12वीं तक पढ़ाई जाएगी छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति, नई पीढ़ी जानेगी अपनी विरासत

    August 25, 2026

    CG IPS Transfer : सरकार ने जारी की IPS अफसरों की नई पदस्थापना सूची, 31 अधिकारियों के बदले विभाग

    August 25, 2026

    हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश
    Chhattisgarh

    सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश

    News EditorBy News EditorAugust 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    थाना सक्ती क्षेत्र में घटित चोरी की घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर थाना सक्ती में दोनों मामलों में पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

    अपराध क्रमांक 357/2026 में प्रार्थी देवराम पटेल पिता स्व. नथुराम पटेल, उम्र 44 वर्ष, निवासी फाटकपारा, कांजी हाउस के पीछे, सक्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 28.07.2026 की रात्रि वह परिवार सहित खाना खाने के बाद घर के सामने एवं पीछे बाउंड्रीवाल के मुख्य दरवाजे में ताला लगाकर सो गया था। दिनांक 29.07.2026 को प्रातः लगभग 08:30 बजे उठकर देखने पर घर की आलमारी खुली मिली तथा बरामदे का लोहे का दरवाजा भी खुला हुआ था। आलमारी में रखे बैग से सोने का हार, झुमका-कनोती, टॉप्स, पदक, चांदी की पायल, मंगलसूत्र, अंगूठियां सहित आधार कार्ड एवं सोने-चांदी के बिल गायब मिले। अज्ञात आरोपी द्वारा बाउंड्रीवाल फांदकर पीछे के दरवाजे की कुंडी खोलकर घर में प्रवेश कर लगभग ₹2,95,000/- कीमत के मशरूका की चोरी की गई थी।

    इसी प्रकार अपराध क्रमांक 332/2026 में वार्ड क्रमांक 11, सोंठी निवासी प्रार्थिया श्रीमती कमला बाई यादव पति सम्मोलाल यादव, उम्र 48 वर्ष द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 28.07.2026 की रात्रि अज्ञात चोर द्वारा घर में प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, बैग में रखे आवश्यक दस्तावेज तथा दुकान में रखी सिगरेट आदि चोरी कर ली गई। चोरी गए सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹90,000/- बताई गई थी।

    दोनों घटनाओं में चोरी करने का तरीका समान पाए जाने पर थाना सक्ती पुलिस द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न माध्यमों से आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध बलवीर सतनामी, फलेश साहू एवं समीर डेनियल, सभी निवासी सोंठी, को तलब कर पूछताछ की गई।

    पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रात्रि के समय दोनों मकानों में प्रवेश कर सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य सामान चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों ने यह भी बताया कि चोरी किए गए मशरूका को आपस में बांटकर अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा गया था तथा कुछ जेवरात को अमित अग्रवाल, बी.पी. ज्वेलर्स, सक्ती की ज्वेलर्स दुकान में बिक्री हेतु दिया गया था।

    पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के समस्त जेवरात एवं अन्य चोरी गए मशरूका को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। इस प्रकार दोनों प्रकरणों में चोरी गए मशरूका की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है। बरामद मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹3,85,000/- है।

    प्रकरण में एक से अधिक आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर धारा 3(5) एवं 317(2) बीएनएस जोड़ी गई। आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 24.08.2026 को चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों/परिचितों को दी गई। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया।

    —

    गिरफ्तार आरोपी

    1. बलवीर सतनामी पिता सुखवींदर सतनामी, उम्र 22 वर्ष, निवासी सोंठी, जिला सक्ती।
    2. फलेश साहू पिता स्व. सुभाष साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी सोंठी, जिला सक्ती।
    3. समीर डेनियल पिता अशोक डेनियल, उम्र 19 वर्ष, निवासी सोंठी, जिला सक्ती।
    4. अमित अग्रवाल पिता प्रेमचंद अग्रवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी सक्ती, जिला सक्ती।

    —

    बरामद मशरूका

    दोनों चोरी के प्रकरणों में चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य सामान सहित समस्त मशरूका की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹3,85,000/- है।

    —

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

    उक्त संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ के साथ की गई।

    थाना सक्ती पुलिस द्वारा तकनीकी एवं पारंपरिक पुलिसिंग के समन्वय से लगातार प्रयास करते हुए एक ही गिरोह द्वारा की गई दोनों चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया तथा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए समस्त मशरूका की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की गई।

    प्रकरण में विवेचना एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है।

    थाना सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Education News : 6वीं से 12वीं तक पढ़ाई जाएगी छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति, नई पीढ़ी जानेगी अपनी विरासत

    August 25, 2026

    CG IPS Transfer : सरकार ने जारी की IPS अफसरों की नई पदस्थापना सूची, 31 अधिकारियों के बदले विभाग

    August 25, 2026

    हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ

    August 25, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

    August 25, 2026

    जांजगीर-चांपा के स्कूलों में बनेंगे 79 बालिका शौचालय, बेटियों की सुविधा को प्राथमिकता

    August 25, 2026

    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने विद्यालयों में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

    August 25, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Education News : 6वीं से 12वीं तक पढ़ाई जाएगी छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति, नई पीढ़ी जानेगी अपनी विरासत

    August 25, 2026

    CG IPS Transfer : सरकार ने जारी की IPS अफसरों की नई पदस्थापना सूची, 31 अधिकारियों के बदले विभाग

    August 25, 2026

    हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ

    August 25, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

    August 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.