Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “अमीर और उच्च पदों पर बैठे परिवारों के बच्चों को आरक्षण क्यों?” सुप्रीम कोर्ट ने पूछा सवाल

    May 22, 2026

    CG NEWS : कुदरगढ़ देवी धाम में भीषण आग’ अगरबत्ती से भड़की लपटें, जंगल क्षेत्र में मचा हड़कंप

    May 22, 2026

    PM Modi’ को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिल रहीं जान से मारने की धमकियां, दुकान उड़ाने की चेतावनी

    May 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सौर सुजला योजना से प्रेमसिंह प्रगतिशील किसान के रूप में बना रहे अपनी पहचान
    Chhattisgarh

    सौर सुजला योजना से प्रेमसिंह प्रगतिशील किसान के रूप में बना रहे अपनी पहचान

    News EditorBy News EditorOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 08 अक्टूबर 2024/सौर ऊर्जा के उपयोग से कृषकों के उत्पादन क्षमता में वृद्धि के फलस्वरूप उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। सौर सुजला योजनांतर्गत रियायती दर पर किसानों को उपलब्ध हुए सोलर पंप से उन्हें सिंचाई का बेहतरीन विकल्प मिला है। जो किसानों के जीवन की आर्थिक व सामाजिक स्थिति बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही योजना के सफल क्रियान्वयन से कृषकों की मनोवृत्ति में भी परिवर्तन आया है। अब ग्रामीण किसान कृषि के एक सीमित दायरे से निकलकर अन्य मुनाफा देने वाली फसल का उत्पादन कर अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं।
    जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के दूरस्थ गांव पतुरियाडाँड़ के किसान श्री प्रेम सिंह पैंकरा ने क्रेडा विभाग की योजना का लाभ लेकर अपने खेत मे सोलर पंप लगवाया है, जिससे उन्हें कृषि कार्य में बहुत सहूलियत मिल रही है। प्रेम सिंह ने बताया कि सोलर पंप लगने के पूर्व उनके सामने सिंचाई की बड़ी समस्या थी फसलों की सिंचाई के लिए उन्हें अस्थाई बिजली कनेक्शन के माध्यम से व्यवस्था करनी पड़ती थी। अक्सर उनके गांव में कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी साथ ही खेतों तक बिजली लाइन नही पहुँची थी। जिससे उनके खेत में सिंचाई की कोई अन्य उपाय नहीं था। इस कारण वे बरसात के बाद चाहकर भी अन्य फसल नहीं ले पाते थे।
    सोलर पंप के माध्यम से सिंचाई की सुलभ सुविधा को देखकर उन्होंने क्रेडा विभाग में सोलर पंप के लिए आवेदन दिया। आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति एवं राशि जमा करने के साथ ही उनके खेत में 3 एचपी का सोलर पंप लगाया गया। सोलर पंप सूरज की रोशनी से चलती है, इसलिए उन्हें अब बिजली बिल जमा करने का झंझट से निजात और बिजली गुल होने की परेशानी से मुक्ति मिली है। कृषक ने कहा कि सोलर पंप छोटे किसानों के लिए बहुत ही लाभदायक है। इससे सिंचाई की समस्या से छुटकारा मिला है। वर्तमान में वे आत्मविश्वास के साथ वर्ष भर रबी एवं खरीफ की फसलें ले रहे हैं और साल भर धान, मक्का, मिर्च, मटर दलहन, टमाटर सहित अन्य साग-सब्जी की खेती कर अपनी आय में बढ़ोत्तरी कर रहे है। जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आया है एवं वे एक प्रगतिशील किसान के रूप में अपनी पहचान बना रहे है।
    स. क्र./सुरजीत/

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    “अमीर और उच्च पदों पर बैठे परिवारों के बच्चों को आरक्षण क्यों?” सुप्रीम कोर्ट ने पूछा सवाल

    May 22, 2026

    CG NEWS : कुदरगढ़ देवी धाम में भीषण आग’ अगरबत्ती से भड़की लपटें, जंगल क्षेत्र में मचा हड़कंप

    May 22, 2026

    PM Modi’ को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिल रहीं जान से मारने की धमकियां, दुकान उड़ाने की चेतावनी

    May 22, 2026

    देशभर में आयोजित होगा 19वां रोजगार मेला, PM Modi’ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    May 22, 2026

    CG BREAKING : दिल दहला देने वाली घटना’ बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने की आत्महत्या, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

    May 22, 2026

    CG Job News : युवाओं के लिए सुनहरा मौका’ आज लगेगा बड़ा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग और MBBS उम्मीदवारों को मिलेगा रोजगार

    May 22, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    “अमीर और उच्च पदों पर बैठे परिवारों के बच्चों को आरक्षण क्यों?” सुप्रीम कोर्ट ने पूछा सवाल

    May 22, 2026

    CG NEWS : कुदरगढ़ देवी धाम में भीषण आग’ अगरबत्ती से भड़की लपटें, जंगल क्षेत्र में मचा हड़कंप

    May 22, 2026

    PM Modi’ को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिल रहीं जान से मारने की धमकियां, दुकान उड़ाने की चेतावनी

    May 22, 2026

    देशभर में आयोजित होगा 19वां रोजगार मेला, PM Modi’ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    May 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.