Wednesday, January 28, 2026

स्मारिका हेतु रचना तथा लोक प्रस्तुतियों के लिये स्थानीय कलाकारो का से आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा 24 जनवरी 2026/ जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय जांजगीर में 11, 12 एवं 13 फरवरी 2026 तक आयोजित है। इस अवसर पर जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 हेतु प्रकाशित होने वाले स्मारिका के लिए लेख, रचनाएँ, कविता, कहानी प्रकाशन हेतु इच्छुक. रचनाकारों से उनकी मौलिक रचनाएं प्रकाशन हेतु आमंत्रित किये जाते है तथा आयोजन में स्थानीय कलाकारो के सामूहिक प्रस्तुति हेतु परिचय सहित आवेदन के साथ फोटो एवं मय सी.डी. संहित 03 फरवरी 2026 तक कार्यालय जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के कक्ष कमांक 19 (जाज्वल्यदेव महोत्सव शाखा) में जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि पश्चांत प्राप्त आवेदन पर विचार नही किया जायेगा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -