Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोशल मीडिया का ऐसा चढ़ा खुमार, चलती कार पर युवतियों का खतरनाक स्टंट’ VIDEO वायरल

    October 18, 2026

    CG Liquor Scam : शराब घोटाले में नया मोड़, आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव निलंबित

    October 18, 2026

    कोरबा में CAF आरक्षक का कथित हंगामा, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल’ शराब के नशे में होने का आरोप

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » स्वच्छता अभियान की निरंतर निगरानी – कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक 04 स्थित मणिकंचन केंद्र का किया निरीक्षण
    Chhattisgarh

    स्वच्छता अभियान की निरंतर निगरानी – कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक 04 स्थित मणिकंचन केंद्र का किया निरीक्षण

    News EditorBy News EditorSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 01 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला क्षेत्र में संचालित स्वच्छता अभियान एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की निरंतर समीक्षा करते हुए आज वार्ड क्रमांक 04 स्थित एसएलआरएम मणिकंचन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में कचरा संग्रहण, पृथक्करण एवं निस्तारण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    कलेक्टर श्री महोबे ने केंद्र में गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग संग्रहित कर उसका व्यवस्थित सेग्रीगेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्करण स्वच्छता व्यवस्था एवं वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके लिए नगर पालिका द्वारा नागरिकों एवं व्यापारियों को निरंतर जागरूक और प्रेरित किया जाए, ताकि घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाला कचरा अलग-अलग श्रेणियों में पृथक कर कचरा संग्रहण व्यवस्था को दिया जा सके।
    कलेक्टर ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि मणिकंचन केंद्र परिसर अथवा आसपास कचरे की डंपिंग नहीं की जाए। उन्होंने पूर्व से एकत्रित कचरे का नियमानुसार एवं उचित प्रक्रिया के माध्यम से उपचार और निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री महोबे ने केंद्र में कार्यरत स्वच्छता दीदियों की कार्यस्थल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ग्लव्स, मास्क एवं अन्य सुरक्षात्मक सामग्री के नियमित उपयोग को सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार उनकी पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता कार्य में लगे कर्मचारियों एवं स्वच्छता दीदियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है।
    कलेक्टर ने नगर पालिका के अधिकारियों को स्वच्छता अभियान के तहत शुरू की गई व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण एवं निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर में कचरा संग्रहण, पृथक्करण और उसके उचित उपचार की व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया जाए। उन्होंने नागरिकों एवं व्यापारियों से भी स्वच्छ शहर के निर्माण में सक्रिय सहभागिता करते हुए कचरे को गीले एवं सूखे रूप में अलग-अलग रखने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सोशल मीडिया का ऐसा चढ़ा खुमार, चलती कार पर युवतियों का खतरनाक स्टंट’ VIDEO वायरल

    October 18, 2026

    CG Liquor Scam : शराब घोटाले में नया मोड़, आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव निलंबित

    October 18, 2026

    कोरबा में CAF आरक्षक का कथित हंगामा, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल’ शराब के नशे में होने का आरोप

    October 18, 2026

    Temple Accident : मंदिर के बाहर दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा’ 15 लोगों की मौत से मचा कोहराम

    October 18, 2026

    Kolkata Pandal Accident : कोलकाता में बड़ा हादसा, मृतकों की संख्या 20 के पार, 50 लोग घायल’ हेल्पलाइन नंबर जारी

    October 18, 2026

    Railway Station Master Age Limit : रेलवे ने बदले भर्ती के नियम, अब 20 साल के युवा भी बन सकेंगे स्टेशन मास्टर

    October 18, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    सोशल मीडिया का ऐसा चढ़ा खुमार, चलती कार पर युवतियों का खतरनाक स्टंट’ VIDEO वायरल

    October 18, 2026

    CG Liquor Scam : शराब घोटाले में नया मोड़, आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव निलंबित

    October 18, 2026

    कोरबा में CAF आरक्षक का कथित हंगामा, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल’ शराब के नशे में होने का आरोप

    October 18, 2026

    Temple Accident : मंदिर के बाहर दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा’ 15 लोगों की मौत से मचा कोहराम

    October 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.