नाम आरोपी-01. राकेश कुमार मानिकपुरी पिता स्व. प्रकाश दास उम्र 25 साल साकिन मरकाडीह थाना नैला जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)
दिनांक 05.12.2025 को सीतामणी कोरबा के चंदेला हॉटल में एक महिला की लाश मिली थी जो दिनांक 04.12.2025 को राकेश मानिकपुरी नामक व्यक्ति के साथ हॉटल में आकर किराये पर कमरा बुक किये थे जिन्हे कमरा नंबर-207 दिया गया था। जो दिनांक 05.12.2025 के सुबह 11.00 बजे तक कमरा बंद होने पर चेक करने पर खिडकी से पैर दिखाई दिया जिसका कमरा खोलकर । चेक करने पर महिला मृत अवस्था में पड़ी थी, परिजनों को बुलवाकर फोरेंसिक टीम के द्वारा परीक्षण कर शव का मर्ग इंटीमेशन लेकर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु जिला अस्पताल कोरबा भेजा गया था। मृतिका के चाचा शिवा दास पिता भीखम दास महंत उम्र 29 साल साकिन मरकाडीह चौकी नैला थाना जांजगीर हा०मु० ढोढीपारा सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला-कोरबा के द्वारा थाना कोतवाली कोरबा में लिखित रिपोर्ट किये जाने पर कि राकेश मानिकपुरी मरकाडीह का रहने वाला है के खिलाफ थाना में हत्या का प्रकरण कमांक 875/2025 धारा 103 बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था होटल के कमरा में रूके थे जिनकी किसी बात पर लड़ाई झगड़ा होने से राकेश मानिकपुरी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दिया था जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान संदेही आरोपी राकेश मानिकपुरी को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, तथा नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के कुशल मार्ग निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ा गया तथा पूछताछ किये जाने पर बताया कि दिनांक 04.12.2025 को मृतिका को लेकर चंदेला हॉटल सीतामणी कोरबा आया और रूम किराया लेकर रूके थे। महिला द्वारा शादी के लिए दबाव डालने पर नाराज होकर हत्या करना बताया प्रकरण में आरोपी में आरोपी को माननीय न्यायालय में ज्यूडिसियल रिमाण्ड लेकर जेल दाखिल किया गया। हत्या के आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार करने में थाना कोतवाली के उपनिरी० महासिंह धुर्वे, उप निरी० शारदा वर्मा, सउनि राम कुमार उईके, आर. 685 चन्द्रकांत गुप्ता एवं सायबर सेल के आर. आलोक टोप्पो, आर. श्याम सिदार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




