Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorOctober 4, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सक्ती, दिनांक 02 अक्टूबर 2026। पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा वाहन चोरी के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे एवं उनकी निशानदेही से कुल 07 नग मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद वाहनों के संबंध में अन्य थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के प्रकरणों से संभावित कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

    घटना का संक्षिप्त विवरण

    प्रार्थी बाबुलाल बरेठ पिता कनीराम बरेठ, उम्र 38 वर्ष, निवासी केरीबंधा, थाना सक्ती द्वारा दिनांक 06.09.2026 को थाना सक्ती उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 02.09.2026 को दोपहर लगभग 01:30 बजे वह अपनी पुरानी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर प्रो क्रमांक CG-11-MB-9986 से एसडीएम कार्यालय सक्ती आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल को गुप्ता होटल के बगल में खड़ा कर एसडीएम कार्यालय चला गया। वापस आने पर मोटरसाइकिल उक्त स्थान से गायब मिली।

    प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 373/2026, धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    पुलिस की कार्रवाई एवं आरोपियों की गिरफ्तारी

    मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं चोरी गई मोटरसाइकिल की बरामदगी हेतु थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

    इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बुधवारी बाजार, सक्ती में दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों को बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

    पुलिस टीम को देखकर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा मौके से भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं मौके पर की गई कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे एवं उनकी निशानदेही से कुल 07 नग मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

    बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में आरोपियों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, किंतु आरोपियों द्वारा वाहनों के स्वामित्व अथवा वैध कब्जे से संबंधित कोई संतोषजनक एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

    पूछताछ एवं आरोपियों के मेमोरंडम कथन के आधार पर चोरी की मोटरसाइकिलों को अपने कब्जे में रखकर उन्हें बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहक तलाश करना सामने आया। विवेचना के दौरान थाना सक्ती के अपराध क्रमांक 373/2026, धारा 303(2) बीएनएस में आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार आरोपी

    1. देवराज सिदार, पिता बृजलाल सिदार, उम्र 38 वर्ष, निवासी छितापड़रिया, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती (छ.ग.), हाल मुकाम विनोबा नगर बोइरदादर, थाना चक्रधर नगर, जिला रायगढ़ (छ.ग.)।

    2. रवि कुमार यादव, पिता पुनाराम यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी लोहर्सी, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.), हाल मुकाम विजयपुर, महर्षि स्कूल के पीछे, थाना चक्रधर नगर, जिला रायगढ़ (छ.ग.)।

    बरामदगी

    आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से कुल 07 नग मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद वाहनों के संबंध में उनके वास्तविक स्वामित्व, चोरी के स्रोत तथा अन्य थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के प्रकरणों से संभावित संबंध की विस्तृत जांच की जा रही है।

    साथ ही, वाहन चोरी एवं चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रकरण से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    दोनों आरोपियों को दिनांक 02.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराया गया तथा उनके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई। प्रकरण में विवेचना लगातार जारी है।

    पुलिस की अपील

    सक्ती पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, वाहन में पर्याप्त सुरक्षा उपाय रखें तथा वाहन के आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा चोरी के वाहन की बिक्री अथवा खरीद का प्रयास किए जाने की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को सूचना दें।

    थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, चोरी के वाहनों की बरामदगी तथा वाहन चोरी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रकरण में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश एवं वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों की कड़ियां जोड़ने की कार्रवाई लगातार जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बढ़ेगा दिन-रात के तापमान का अंतर, जानें आगे का मौसम

    October 4, 2026

    विद्या भारती प्रश्न मंच अकलतरा विभाग स्तरीय अंशिका प्रथम स्थान आने पर प्रांत स्तरीय तात्कालिक भाषण में हिस्सा लेने रवाना हुई अंशिका ऐरन अग्रवाल

    October 4, 2026

    सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ विद्या भारती अखिल भारतीय प्रश्न मंच संस्कृति महोत्सव 2026 तरुण वर्ग तात्कालिक भाषण विषय पर्यावरण चांपा प्रथम स्थान अंशिका अग्रवाल ने बाजी मारी

    October 4, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बढ़ेगा दिन-रात के तापमान का अंतर, जानें आगे का मौसम

    October 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.