Saturday, February 14, 2026

महापौर और पालिका अध्यक्ष का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने का निर्णय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में राज्य के नगरीय निकायों में महापौर और पालिका अध्यक्ष के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

क्या है प्रत्यक्ष प्रणाली का निर्णय?

इस प्रणाली के तहत अब नगर निगम और नगर पालिकाओं में महापौर और अध्यक्ष का चुनाव जनता द्वारा सीधे मतदान के माध्यम से किया जाएगा। पहले यह चुनाव पार्षदों द्वारा अप्रत्यक्ष तरीके से किया जाता था। कैबिनेट का मानना है कि इस निर्णय से स्थानीय प्रशासन में पारदर्शिता आएगी और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही सीधे जनता के प्रति बढ़ेगी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -