जांजगीर-चाम्पा;जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 29.01.2024 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें थाना जांजगीर क्षेत्र के आरोपी विजय बरेठ निवासी सुकली के कब्जे से 49 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 3920/₹ एवम परिवहन में उपयोग किए जुपिटर स्कूटी कीमती 50,000/₹, आरोपी बुधराम कश्यप निवासी मौहाडीह के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब किमती 3200/रू एवं चौकी पंतोरा क्षेत्र से आरोपी गोविंदा निषाद निवासी पंतोरा के कब्जे से 05 लीटर 600 एमएल कच्ची महुआ शराब कीमती 500/₹, आरोपी राकेश यादव निवासी पंतोरा के कब्जे से 11 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1100/रू को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अलग- अलग अपराध धारा 34 (2) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 29.01.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर एवं उपनिरी भागवत प्रसाद डहरिया चौकी प्रभारी पंतोरा, प्रआर मनोज तिग्गा, आर. शहबाज खान, वीरेन्द्र सूर्यवंशी चौकी पंतोरा का सराहनीय योगदान रहा।




