Friday, February 20, 2026

अवैध रूप से 102 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 10200/₹ एवं 02 मोटर सायकल कीमती 80000/₹ जुमला 90200/₹ के साथ 07 आरोपी गिरफ्तार

घटना का विवरण:
दिनांक 25-26.09.2025 को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम देवरघटा मे हुसन बंजारे, दिलीप कुमार आज़ाद, डीहीराम बंजारे का अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु अपने कब्जे में रखा है और ग्राहक का तलाश कर रहा है तथा दो अलग अलग मोटर सायकल मे ग्राम देवरघटा का संदीप आज़ाद, प्रभात आज़ाद एवं उमेश कुमार आजाद, रोमियो लहरे अवैध शराब रखकर परिवहन कर रहे है कि सूचना पर अलग अलग टीम दवारा ग्राम देवरघटा एवं ग्राम हसौद में रेड कार्यवाही कर
01.आरोपी – हुसन बंजारे पिता डेरिहा राम बंजारे उम्र 40 साल साकिन देवरघटा थाना हसौद जिला सक्ती के कब्जे से दो पीला रंग के 05-05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन मे 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत: 1000/₹
02.आरोपी -.दिलीप कुमार आज़ाद पिता कार्तिकराम आजाद उम्र 35 साल ग्राम देवरघटा थाना हसौद जिला सक्ति के कब्जे से एक सफ़ेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी मे करीबन 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत: 3000/₹
03.आरोपी – डिहीराम बंजारे पिता कलानाथ बंजारे पिता उम्र 55 साल ग्राम देवरघटा थाना हसौद जिला सक्ति के कब्जे से एक दो पीला रंग के 05-05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन मे 10 लीटर एवं एक हरा रंग के 02 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बाटल मे 02 लीटर कुल 12 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत: 1200/₹
04.आरोपी – प्रभात आज़ाद पिता मनहरण आजाद उम्र 20 साकिन देवरघटा थाना हसौद जिला सक्ति के कब्जे से एक सफ़ेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी मे करीबन 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत: 3000/₹
05.आरोपी – संदीप आजाद पिता मानसाय आज़ाद उम्र 20 साल ग्राम देवरघटा थाना हसौद जिला सक्ति के कब्जे से शराब परिवहन करने मे प्रयुक्त लाल रंग का हीरो होण्डा सीडी डॉन बिना नंबर प्लेट मोटर सायकल कीमत: 40000/₹
06.आरोपी – उमेश कुमार आजाद उर्फ पिंटू पिता बलराम आजाद उम्र 32 साल ग्राम देवरघटा थाना हसौद जिला सक्ति के कब्जे से एक सफ़ेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी मे करीबन 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत: 2000/₹
07.आरोपी – रोमियो लहरे पिता रामजी लहरे उम्र 35 साल ग्राम देवरघटा थाना हसौद जिला सक्ति के कब्जे से शराब परिवहन करने मे प्रयुक्त एक काला रंग का हीरो पैशन प्रो मोटर सायकल बिना नंबर लिखा हुआ कीमत: 40000/₹ को जब्त किया गया

सातो आरोपियो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 173/2025, 174/2025, 175/2025, 176/2025, 177/2025 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आज दिनांक 26.09.2025 को माननीय न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक नरेंद्र यादव थाना प्रभारी हसौद के नेतृत्व में, प्र.आर. संजय शर्मा, ओमप्रकाश अजगल्ले, फलेन्द्र मनहर, रामगिलास लहरे, आरक्षक घनश्याम पांडे, कमलेश धारिया, राजेश यादव, शिवगोपाल रात्रे, गंगाराम यादव, गोपेश्वर नेताम, चंद्रभान चंद्रा म.आर. प्रतिभा मिरि द्वारा किया गया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -