Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal: अपनी राशिनुसार जानें किसे मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा लाभ (पढ़ें 09 फरवरी का राशिफल)
    Featured

    Aaj Ka Rashifal: अपनी राशिनुसार जानें किसे मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा लाभ (पढ़ें 09 फरवरी का राशिफल)

    News EditorBy News EditorFebruary 9, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    09 February 2025 Ka Rashifal: आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 26 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 53 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज तिल द्वादशी है।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 09 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत का फल जल्दी ही प्राप्त होगा। आज आप अपने कार्यों पर ध्यान देंगे और सकारात्मक रहेंगे। किसी समस्या का हल आपके काम से ही मिलेगी। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे तो आप अपने काम में बढ़िया परफॉर्म करेंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप घर की साफ-सफाई में माता जी की मदद करेंगे। आज कागज न पूरा होने की वजह से प्रशासनिक कार्य कुछ देर के लिए रुक सकता हैं।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 7

    वृष राशि: 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी। बच्चों के किसी काम से मन प्रसन्न रहेगा। आज शांति से किसी भी समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब सही रहेगा। आज आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगी। आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा अवश्य होगा। आज आप कुछ बातों को गोपनीय रखें। आज ज्यादा जिद करने से बचे। आज आपको कुछ नए लोगों से व्यापार में लाभ मिलेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि: 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। नया बिजनेस शुरू करना या बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज उससे संबंधित शुरूआत करना बहुत ही अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। ईश्वर में आपका विश्वास बढ़ेगा। दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान दिए बिना अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। जिससे पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। छात्रों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज सहकर्मी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

    • शुभ रंग- आसमानी
    • शुभ अंक- 9

    कर्क राशि:

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। आपके अंदर आ रहे सकारात्मक बदलाव से परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन सही है। लेनदेन के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी तकनीकी समस्या के कारण महत्वपूर्ण काम रुक सकता है।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 3

    सिंह राशि: 

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता और आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के कामों में अपना समय नष्ट न करें। कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी व्यतीत करेंगे। अपने ऊपर कार्यों का अत्यधिक बोझ लेना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। आज कुछ ऐसे खर्चे भी होने वाले हैं जो न चाहते हुए भी आपको करने होंगे। साथ ही आज पैतृक संपत्ति से आपको लाभ और सुख मिलने वाला है।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 7

    कन्या राशि: 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज जीवनसाथी व परिवारजनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आज बेवजह की उलझनों से दूर होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। आज आप कुछ समय मेडिटेशन और आराम के लिए अवश्य निकालें। आज आपको अपनों की सलाह बहुत काम आएगी। आज आप सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी के प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 5

    तुला राशि: 

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक समस्या हल होने वाली है। कहीं रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आत्म चिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। रिश्तेदार से चल रही अनबन किसी की मध्यस्थता से हल होगा। एक से अधिक स्रोतों से आय होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजर अंदाज करने से बचे। भूमि व वाहन से संबंधित मामले का फैसला आज आपके पक्ष में आएगा। व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आप फिर से शुरू कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 4

    वृश्चिक राशि: 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें, तो आपको सफलता प्राप्त होगी। युवाओं को किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अपनी सोच व समझ से निर्णय लेंगे, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा। समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे। आज अपने बढ़ते पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 8

    धनु राशि: 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी और युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संशय न रखें। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। आज ऑफिस में अपने कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें नहीं तो सहकर्मी आपकी शिकायत बॉस से कर सकते हैं। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 9

    मकर राशि: 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज दूसरों से ज्यादा उम्मीदें करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। युवा वर्ग भावनाओं में आकर किसी प्रकार का निर्णय न लें। जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे। आप अपनी कला का प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। बच्चे किसी खिलौने की मांग कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 4

    कुंभ राशि: 

    आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप उस कार्य को पूरा करने में सफल होंगे, जिसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। बच्चे आज आपसे अपनी जरूरत का सामान मांग सकते हैं।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 2

    मीन राशि: 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है, सही दिशा में प्रयास करेंगे तो आपको जरूर सफलता मिलेगी। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे और आपका ध्यान आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। नए व्यवसाय की योजना बनाने के लिए सही समय है। आपको अपने किसी मित्र से कई दिनों बाद मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह आज आपको वापस मिलने का योग है।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 8
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.