10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्ग दर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपी टीकम चंद के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ कीमती 1000 रुपए को बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ़ अपराध क्रमांक 503/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश शेन्डे थाना प्रभारी नवागढ़, प्रधान आरक्षक प्रेमलाल दिवाकर, आरक्षक, रमेश भारद्वाज, राम सरकार कश्यप, अमन राजपूत एवम थाना स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -