Friday, October 24, 2025

10 निगमों के 79 मेयर कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला:आपके शहर के महापौर प्रत्याशी की डिटेल प्रोफाइल, जानिए निगमवार काउंटिंग का पूरा अपडेट

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में काउंटिंग है। 11 फरवरी को 10 निगम के लिए 79 मेयर प्रत्याशी और 1 हजार 889 पार्षद कैंडिडेट्स की किस्मत EVM में कैद हुई थी, जो अब एक-एक कर खुलने लगी है। सुबह 9 बजे से गिनती जारी है। दोपहर तक सभी निगमों में जीत हार की तस्वीर साफ हो जाएगी।

रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 16 मेयर के प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। राजनांदगांव और कोरबा से 11-11 कैंडिडेट्स हैं। वहीं दुर्ग में सबसे कम केवल 2 ही कैंडिडेट्स हैं। इसके अलावा वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की बात करें, तो रायपुर में 306, कोरबा में 281, बिलासपुर में 230, दुर्ग में 228 कैंडिडेट्स हैं।

रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, अंबिकापुर समेत सभी नगर निगमों में काउंटिंग होगी। रायपुर में कांग्रेस की दीप्ति दुबे और भाजपा की मीनल चौबे आमने-सामने हैं। दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमारे और कांग्रेस की प्रेमलता साहू के बीच मुकाबला है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -