Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित

    April 20, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी

    April 20, 2026

    विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

    April 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 10 July 2023 Ka Rashifal : मिथुन-सिंह और कन्या वालों पर रहेगी महादेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल
    Chhattisgarh

    10 July 2023 Ka Rashifal : मिथुन-सिंह और कन्या वालों पर रहेगी महादेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

    News EditorBy News EditorJuly 10, 2023No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज 10 जुलाई दिन सोमवार को ग्रहों की दशा और आपकी राशि की स्थिति क्या संयोग पैदा कर रही है. चलिए जानें आर्थिक स्थिति से लेकर करियर, स्वास्थ्य और परिवार संग कैसा रहेगा आपका दिन

    🌹-मेष-🌹(चू चे चो ला ली)-उपाय -“ॐ नमः भगबाते बासुदेववाय नमः “

    आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी. परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है. पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए. आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे. आज आप अतिरिक्त ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं, जो आपके लिए ज़्यादा आय और प्रतिष्ठा का सबब साबित होगी. कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी. आज आपको या आपके जीवनसाथी को चोट लग सकती है. इसलिए एक-दूसरे का ख़याल रखें.

    🌹–वृषभ-🌹(इ उ ए ओ वा वी वू वे वो)-ऊपाय -“ॐ श्री गणेशाय नमः “

    आज आप अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें. आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं. अगर आज आप किसी को सलाह देते हैं तो ख़ुद लेने के लिए भी तैयार रहें. अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा.सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा. यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा. आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार को महसूस कर सकते हैं.

    🌹-मिथुन-🌹 (क की कू घ ङ छ के को ह) –ऊपाय -“ओम कलीं मधुसूदनाय नमः”

    आज के दिन बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच ज़रूरी है. व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है. पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है. आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा, जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं. आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा. लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे. आज आप अपना खाली समय अपनी माता की सेवा में बिताना चाहेंगे लेकिन ऐन मौके पर किसी काम के आ जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा. इससे आपको परेशानी होगी. आज आपको महसूस होगा कि जीवनसाथी की ज़िन्दगी में आपकी कितनी एहमियत है.

    🌹–कर्क- 🌹(ही हू हे हो डा डी डू डे डो)-ऊपाय –“ॐ कलीं कृष्णाय नमः”       

    अगर आपकी योजना आज बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा. जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी. आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी. आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की ज़रूरत है. आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं. नौकरी पेेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट सहनी पड़ सकती है. कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है. यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा. आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है.

    🌹–सिंह- 🌹(मा मी मू मे मो टा टी टू टे)– ऊपाय -“ॐ नमः शिवाय नमः”   

    आज आपको सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा अपनी सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है. आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं. अगर आज आप किसी को सलाह देते हैं, तो ख़ुद लेने के लिए भी तैयार रहें. आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा. दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी. आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा. आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं. शाम के वक्त आपको महसूस होगा कि आपने अपना कितना कीमती समय बर्बाद कर दिया. वैवाहिक जीवन के कई फ़ायदे भी होते हैं और आप उन्हें आज हासिल कर सकते हैं.

    🌹–कन्या-🌹 (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)-ऊपाय -“ॐ नमः शिवाय “

    आज आपको गर्दन/कमर में लगातार दर्द परेशान कर सकता है. इसे नज़रअंदाज़ न करें, ख़ास तौर पर जब इसके साथ कमज़ोरी भी महसूस हो रही हो. आज के दिन आराम करना बहुत अहम है. आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं. इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए. बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें. आज के दिन रोमांस के नज़रिए से कोई ख़ास आशा नहीं की जा सकती है. किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भगीदार हों- और अगर जरूरत पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएँ, जो आपके क़रीबी है. आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है. लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा. जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है; लेकिन धैर्य बनाए रखें.

    🌹–तुला- 🌹(रा री रू रे रो तू ते) -ऊपाय -“ॐ कलीं केशवाय नमः “

    आज दाँत का दर्द या पेट की तक़लीफ़ आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. तुरंत आराम पाने के लिए अच्छे चिकित्सक की सलाह लेने में कोताही न बरतें. आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती आज आपको आपको बचत करने में मुश्किलें आ सकती हैं. आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें. रोमांस का मौसम है. लेकिन अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है. खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है. बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है. अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं.

    🌹-वृश्चिक- 🌹(तो ना नी नू ने नो या यी यू)-उपाय -“ॐ कलीं मधुसूदनाय नमः ”     

    आज ख़याली पुलाव पकाने में वक़्त ज़ाया न करें. सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें. आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं. हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी. अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं. रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फ़ोन आएगा. अपने साथी को यूं ही हमेशा के लिए मिला न मानें. आज अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए ही घर के लोगों से बातें करें. अगर आप ऐसा नहीं करते तो बेवजह के झगड़ों की वजह से आपका समय खराब हो सकता है. अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे.

    🌹–धनु-🌹ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)-” ॐ श्री गणेशाय नमः “

    आज अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा. दिन बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें. सबको अपनी महफ़िल में दावत दें. क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी. विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं. आप लम्बे समय से दफ़्तर में किसी से बात करना चाह रहे थे. आज ऐसा होना मुमकिन है. आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं. हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है. आज अपने जीवनसाथी का वह रुख़ देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है.

    🌹-मकर-🌹 (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)-“ॐ सों सोमाय नमः “

    आज परिवार के इलाज से जुड़े ख़र्चों में इज़ाफ़े को नकारा नहीं जा सकता है. दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें. ग़लत बातों को ग़लत वक़्त पर कहने से बचें. जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने से बचें. आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है. आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौक़ा मिलेगा. यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी. अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज़्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.

    🌹–कुंभ-🌹 (गू गे गो सा सी सू से सो द)-ऊपाय -” ॐ कलीं कृष्णाय नमः

    आज आप खुला हुआ सामान न खाएँ, नहीं तो सेहत डांवाडोल हो सकती है. कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है. आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा. आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा. दूसरे आपसे काफ़ी ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं. उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो और साथ ही वे आपकी उदारता और सुहृदयता का ग़लत फ़ायदा न उठाएँ. आज घर में किसी पार्टी की वजह से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है. आपको अपने जीवनसाथी की ओर से ख़ास तोहफ़ा मिल सकता है.

    🌹-मीन- 🌹(दी दू थ झ ञ दे दो च ची)-“ॐ कलीं केशवाय नमः “

    आज आप के उपर  नाकारात्मक प्रभाभ हबी रह सकते हैं,  आज के लिए आपको सिर्फ़ पॉसिटिव ओर आगे के लिए भी सकारात्मक सोच रखना जरूरत है. ऐसा आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के ज़रिए कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा. विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा. आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे. प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी. अगर आप सेमिनार और व्याख्यान आदि में शिरकत करेंगे, तो कुछ नया सीखने को मिलेगा. ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं. आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आज बढ़िया है. आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित

    April 20, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी

    April 20, 2026

    विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

    April 20, 2026

    Protest Lenskart’ विवाद पर सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, स्टाफ को तिलक लगाकर अनोखे अंदाज में किया विरोध

    April 20, 2026

    लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार

    April 20, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं

    April 20, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG NEWS : राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित

    April 20, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी

    April 20, 2026

    विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

    April 20, 2026

    Protest Lenskart’ विवाद पर सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, स्टाफ को तिलक लगाकर अनोखे अंदाज में किया विरोध

    April 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.