Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा के पसान में ग्रामीणों का बड़ा प्रदर्शन, डॉक्टर की नियुक्ति समेत 7 मांगों को लेकर चक्का जाम

    August 11, 2026

    CG Crime News : दशहरा मैदान रोड पर चोरी की सनसनीखेज वारदात, गल्ले की रकम लेकर फरार हुए चोर

    August 11, 2026

    CG News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल की हरकत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो पर शुरू हुई चर्चा

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 10 June 2025: आज इन राशियों को अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की जरूरत, जल्दबाजी में न लें कोई फैसला हो सकता है नुकसान; पढ़ें दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 10 June 2025: आज इन राशियों को अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की जरूरत, जल्दबाजी में न लें कोई फैसला हो सकता है नुकसान; पढ़ें दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorJune 10, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    10 June 2025 Ka Rashifal – आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की व्रत आदि की पूर्णिमा है। आज दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 2 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा।  जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको किसी कार्य के प्रति की गई मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं इसलिए ज्यादा से ज्यादा फोकस रहे। किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। इस राशि के छात्र अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे और कोई नई उपलब्धि भी हासिल करेंगे। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 03

    वृष राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा होगी। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। आज किसी मित्र की मदद से आपकी कोई विशेष समस्या हल होनी वाली है। जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। आप सकारात्मक और आशावादी महसूस करेंगे। अपने रचनात्मक और रुचि संबंधी कार्यों में भी सुखद समय बीतेगा। आज कार्यस्थल पर कार्य भार बढ़ेगा। हालांकि आप व्यवस्थित कर लेंगे। रुका हुआ पैसा आने से राहत मिलेगी।

    • शुभ रंग- मरून
    • शुभ अंक- 05

    मिथुन राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आज किसी वजह से आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको आज फाइल या पेपर वर्क पूरा करने के लिए ओवरटाइम करना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा और आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगार साबित होगी।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 09

    कर्क राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज दूसरों की मदद और सहयोग में आपका योगदान बना रहेगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ में मुलाकात होगी और मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने के योग बन रहे है। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिलेगी। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 01

    सिंह राशि- आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों का मान-सम्मान बनाए रखेंगे तो सभी के चेहरे पर आपको ख़ुशी देखने को मिलेगी। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीददारी करते समय अपने बजट का भी ख्याल रखेंगे तो आपको भविष्य में कोई परेशानी नहीं होगी । आज आपको बच्चों के करियर और विवाह को लेकर चिंता रह सकती है। हालांकि समय अनुसार काम बनते जाएंगे। आज परिवार में खुशनुमा और सुखद माहौल रहेगा। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 09

    कन्या राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रुचि पूर्ण कार्यों में बेहतरीन समय बीतेगा। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। आज आपका आत्मविश्वास नई उम्मीद और आशाओं को फिर से जायेगा। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से दूर रहे। इसकी वजह से आपको समस्या हो सकती है। आज दांपत्य जीवन सुखद और प्रेम पूर्ण रहेगा। आज आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 07

    तुला राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यावसायिक मामलों में कुछ बदलाव आएंगे। जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से समाधान निकालेंगे। आज ऑनलाइन गतिविधियों द्वारा नई-नई व्यावसायिक जानकारियां हासिल करेंगे। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को खास जिम्मेदारी मिल सकती है। आज व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान रखने से स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से कुछ राहत मिलेगी। आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आज अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 08

    वृश्चिक राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। किसी मित्र अथवा सहयोगी द्वारा फोन के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। जिससे आप ख़ुश और तनावमुक्त महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आज लवमेट आपसी संबंधों में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे । आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 06

    धनु राशि- आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेगी,जिनको आप अच्छी तरह से निभाएंगे। आज आपकी कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी तथा फाइनेंस संबंधित कुछ योजनाएं भी बनने के अवसर हैं । आपका कर्म प्रधान होना आपके भाग्य को और अधिक मजबूत कर रहा है। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन में अपना योगदान देने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। आपको अपनी मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे, साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 03

    मकर राशि-  आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कुछ नई बातों की जानकारियां मिलेंगी। अच्छे लोगों से मेल मिलाप एक नई ऊर्जा प्रवाहित करेगा। आज किसी काम से घबराने की बजाय समस्या का हल ढूंढ लेंगे। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक अवसर के योग बन रहे हैं। आज कार्यस्थल पर गतिविधियों को बहुत ही व्यवस्थित व सुचारु रूप से करने की जरूरत है। आज आपको व्यस्तता रहेगी। लेकिन मेहनत के मुताबिक नतीजे बढ़िया हासिल होंगे। आप ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बिता सकते हैं।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 02

    कुंभ राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहने के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दें। प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ परेशानियां अभी बनी रहेंगी। परंतु इस समय किसी के साथ भी वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़े। सभी को खुश ख पाना नामुमकिन है, इसलिए आप अपना काम करते है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 02

    मीन राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज कोई नकारात्मक समाचार मिलने पर तनाव में न आए और न ही जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ले। धैर्य और संयम बनाकर रखेंगे तो जल्द ही सब ठीक भी होगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित है आज उन लोगों के जीवन में खुशखबरी आने के योग बन रहे हैं । आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त

    होगा।

    • शुभ रंग- ऑरेंज
    • शुभ अंक- 4
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा के पसान में ग्रामीणों का बड़ा प्रदर्शन, डॉक्टर की नियुक्ति समेत 7 मांगों को लेकर चक्का जाम

    August 11, 2026

    CG Crime News : दशहरा मैदान रोड पर चोरी की सनसनीखेज वारदात, गल्ले की रकम लेकर फरार हुए चोर

    August 11, 2026

    CG News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल की हरकत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो पर शुरू हुई चर्चा

    August 11, 2026

    15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडियन मुजाहिदीन-अल कायदा समेत 19 आतंकियों के पोस्टर

    August 11, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में न्यू जर्नलिस्ट फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की कोरबा इकाई की पहली बैठक संपन्न

    August 11, 2026

    * थाना पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से नशे में धुत स्वराज माजदा चालक पकड़ाया, शराबी चालक गिरफ्तार”

    August 11, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कोरबा के पसान में ग्रामीणों का बड़ा प्रदर्शन, डॉक्टर की नियुक्ति समेत 7 मांगों को लेकर चक्का जाम

    August 11, 2026

    CG Crime News : दशहरा मैदान रोड पर चोरी की सनसनीखेज वारदात, गल्ले की रकम लेकर फरार हुए चोर

    August 11, 2026

    CG News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल की हरकत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो पर शुरू हुई चर्चा

    August 11, 2026

    15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडियन मुजाहिदीन-अल कायदा समेत 19 आतंकियों के पोस्टर

    August 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.