Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CGPSC Mains 2026 : 6 से 9 जून तक महासंग्राम , चार दिनों तक चलने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होंगे प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले छात्र

    May 1, 2026

    Chhattisgarh Education Department Update : नशेड़ी शिक्षक पर गाज, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जारी किया निलंबन आदेश

    May 1, 2026

    Suicide News : फांसी के फंदे पर मिला शव , डीएसपी पुत्र ने अपने ही कमरे में लगाई फांसी, परिवार में मचा चीख-पुकार

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » IND vs ENG: टीम इंडिया के 10 खिलाड़ी पहली बार करेंगे इंग्लैंड का दौरा, इनके पास डेब्यू का मौका
    Chhattisgarh

    IND vs ENG: टीम इंडिया के 10 खिलाड़ी पहली बार करेंगे इंग्लैंड का दौरा, इनके पास डेब्यू का मौका

    News EditorBy News EditorMay 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भारतीय क्रिकेट टीम बड़े बदलाव से गुजर रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है, जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। टीम में इस बार कई नए चेहरे और बदलाव देखने को मिले हैं। करुण नायर की 8 साल बाद वापसी हुई है तो वहीं साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, इस दौरे के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में जगह नहीं दी गई है।

    रवींद्र जडेजा सबसे ज्यादा अनुभवी

    इंग्लैंड दौरे का 20 जून से आगाज होगा, जिसके लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई है। इसमें रवींद्र जडेजा और केएल राहुल ही सबसे ज्यादा अनुभवी हैं। रवींद्र जडेजा ने 80 टेस्ट मैच अब तक खेले हैं। इसके बाद केएल राहुल का नंबर आता है। केएल 58 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जसप्रीत बुमराह 45 और ऋषभ पंत 43 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोहित और विराट के रिटायरमेंट लेने के बाद टीम इंडिया में अनुभव की भारी कमी हो गई है।

    पहली बार जाएंगे इंग्लैंड 

    आपको जानकर हैरानी होगी कि टीम इंडिया के 18 में से 10 खिलाड़ी पहली बार इंग्लैंड का दौरा करेंगे। इनमें अर्शदीप सिंह, अभिमन्यु ईश्वरन, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा और नीतिश रेड्डी का नाम शामिल है। यही नहीं, 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू तक नहीं हुआ है। ये खिलाड़ी हैं- अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह। इन तीनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड में अपने टेस्ट करियर का आगाज करने का मौका मिल सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि युवा खिलाड़ियों से सजी ये टीम इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कैसा प्रदर्शन करती है।

    इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CGPSC Mains 2026 : 6 से 9 जून तक महासंग्राम , चार दिनों तक चलने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होंगे प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले छात्र

    May 1, 2026

    Chhattisgarh Education Department Update : नशेड़ी शिक्षक पर गाज, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जारी किया निलंबन आदेश

    May 1, 2026

    Suicide News : फांसी के फंदे पर मिला शव , डीएसपी पुत्र ने अपने ही कमरे में लगाई फांसी, परिवार में मचा चीख-पुकार

    May 1, 2026

    CG BREAKING : धरती के कंपन से बढ़ी चिंता’ 36 घंटे में तीसरा भूकंप, लोगों में खौफ का माहौल

    May 1, 2026

    Sachin Pilot Report Card Mission : ग्राउंड रियलिटी की पड़ताल , कागजों पर नहीं, धरातल पर हुए विकास कार्यों का हिसाब मांग रहे हैं सचिन पायलट

    May 1, 2026

    CG Golf Tournament : छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ 2026 , ₹1.5 करोड़ की इनामी राशि के साथ सीजन की सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं में से एक

    May 1, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CGPSC Mains 2026 : 6 से 9 जून तक महासंग्राम , चार दिनों तक चलने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होंगे प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले छात्र

    May 1, 2026

    Chhattisgarh Education Department Update : नशेड़ी शिक्षक पर गाज, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जारी किया निलंबन आदेश

    May 1, 2026

    Suicide News : फांसी के फंदे पर मिला शव , डीएसपी पुत्र ने अपने ही कमरे में लगाई फांसी, परिवार में मचा चीख-पुकार

    May 1, 2026

    CG BREAKING : धरती के कंपन से बढ़ी चिंता’ 36 घंटे में तीसरा भूकंप, लोगों में खौफ का माहौल

    May 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.