साइको किलर: 10 महिलाओं को उतारा मौत के घाट, संदिग्धों के स्केच सामने आए

बरेली: बरेली के शाही-शीशगढ़ क्षेत्र में साल भर में हुई दस महिलाओं की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस ने तीन संदिग्धों के स्केच जारी किए हैं, जिन्हें साइको किलर के तौर पर देखा जा रहा है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इनके बारे में सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। सूचना देने के लिए पांच मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। शाही-शीशगढ़ इलाके में पिछले साल पांच जून 2023 से महिलाओं की हत्या होने का सिलसिला शुरू हुआ था।

ये महिलाएं खेत में काम कर रही थीं या फिर खेतों की ओर से होकर लौट रही थीं। इन महिलाओं की उम्र 45-65 आयु वर्ग के बीच थी। हत्या की अंतिम घटना दो जुलाई 2024 को शाही क्षेत्र में हुई थी। पुलिस टीमें इन मामलों के खुलासे को लेकर जुटी हैं। दो जुलाई को हुई हत्या के बाद पुलिस ने लोगों से बातचीत कर तीन संदिग्धों का इनपुट जुटाया और उसके आधार पर स्केच जारी किया है।
शाही- शीशगढ़ क्षेत्र में दस महिलाओं की हत्या की उलझी हुई गुत्थी सुलझाने के लिए एसआईटी गठित करने समेत अब तक तमाम प्रयास किए गए। दर्जन भर से ज्यादा टीमें खुलासे को लगाई गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अब तीन संदिग्धों के स्केच से पुलिस को खुलासे की एक नई उम्मीद बंधी है। शाही-शीशगढ़ में महिलाओं की हत्या का मामला विधानसभा और शासन तक जा चुका है।
पूर्व एडीजी पीसी मीना और मौजूदा एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश सिंह, पूर्व एसएसपी सुशील घुले, मौजूदा एसएसपी अनुराग आर्य समेत जिले के सभी अफसर घटनाओं का निरीक्षण कर चुके हैं। एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी दर्जन भर से ज्यादा टीमो जो गठन कर कई दिन तक वहां डेरा डाले रहे लेकिन अब तक खुलासा नहीं हुआ। अब पुलिस ने तीन संदिग्धों के स्केच जारी कर लोगों से उनके बारे में जानकारी मांगी है। जानकारी देने वालों के पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।
इन नंबरों पर दें सूचना
– एसपी साउथ के 9454402429 और 9258256969 नंबर पर।
– सीओ मीरगज के 9454401327, एसओ शाही के 9454403101 और 9258256965 नंबर पर सूचना दे सकते हैं।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -