Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में अनोखी परंपरा! जंगल में जन्मे हाथी के बच्चे की ग्रामीणों ने मनाई छठी, 7 गांव जुटे

    October 26, 2026

    कोरबा में किसान सभा का बड़ा ऐलान! नौकरी नहीं मिली तो बंद होगी कुसमुंडा खदान, कोयला परिवहन रोकने की चेतावनी

    October 26, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मासूम की मौत, भाई गंभीर

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अब तक 1000 मौतें: म्यांमार में भूकंप के बाद भारत ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, भेजी 15 टन राहत सामग्री
    Chhattisgarh

    अब तक 1000 मौतें: म्यांमार में भूकंप के बाद भारत ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, भेजी 15 टन राहत सामग्री

    News EditorBy News EditorMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    नई दिल्ली: म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद मची तबाही से निपटने के लिए भारत ने अपने पड़ोसी के लिए मदद का हाथ आगे कर दिया है। भारत ने म्यांमार के लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए ऑपरेशन ब्रम्हा शुरू कर दिया है। इस बात की जानकारी विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।
    ऑपरेशन ब्रम्हा के तहत भारत ने अपनी नेबरहुड फर्स्ट और एक्ट ईस्ट पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए टेंट, कंबल, स्लीपिंग बैग, भोजन के पैकेट, स्वच्छता किट, जनरेटर और आवश्यक दवाओं सहित 15 टन राहत सामग्री की पहली खेप यांगून में पहुंचाई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू हो गया है। भारत से मानवीय सहायता की पहली खेप म्यांमार के यांगून हवाई अड्डे पर पहुंच गई है।”
    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट में कहा, “ऑपरेशन ब्रह्मा – भारत कल के भीषण भूकंप से प्रभावित म्यांमार के लोगों की सहायता के लिए प्रथम प्रक्रिया कर्ता के रूप में कार्य कर रहा है। टेंट, कंबल, स्लीपिंग बैग, भोजन के पैकेट, स्वच्छता किट, जनरेटर और आवश्यक दवाओं सहित 15 टन राहत सामग्री की हमारी पहली खेप यांगून में पहुंच गई है। हैशटैग नेबरहुड फर्स्ट, हैशटैग एक्ट ईस्ट।” बता दें कि म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप और शुक्रवार देर रात रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता के एक अन्य भूकंप के एक दिन बाद शनिवार को बचावकर्मियों ने अपना खोज और राहत कार्य जारी रखा, मीडिया रिपोर्टों में म्यांमार के एक सैन्य नेता के हवाले से कहा गया है कि भूकंप में कम से कम 694 लोग मारे गए हैं, जबकि एक अमेरिकी एजेंसी ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या 10,000 से अधिक हो सकती है।
    नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि शुक्रवार देर रात म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया, जिसके कुछ घंटे पहले ही दक्षिण-पूर्व एशिया के अधिकांश हिस्से में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। मेघालय और मणिपुर सहित भारत के कुछ हिस्सों के साथ-साथ बांग्लादेश, खासकर ढाका और चटगांव और चीन में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक पहले भूकंप के बाद 150 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अनोखी परंपरा! जंगल में जन्मे हाथी के बच्चे की ग्रामीणों ने मनाई छठी, 7 गांव जुटे

    October 26, 2026

    कोरबा में किसान सभा का बड़ा ऐलान! नौकरी नहीं मिली तो बंद होगी कुसमुंडा खदान, कोयला परिवहन रोकने की चेतावनी

    October 26, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मासूम की मौत, भाई गंभीर

    October 26, 2026

    CG Ration News : राशन दुकान में अंगूठा नहीं कर रहा काम? परेशान न हों, इन विकल्पों से मिलेगा राशन

    October 26, 2026

    CG News : सड़क पर केक काटकर नायब तहसीलदार ने बनाई रील, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुई FIR

    October 26, 2026

    CG Politics : स्मृति ईरानी ने CM विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुआ मंथन

    October 26, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    छत्तीसगढ़ में अनोखी परंपरा! जंगल में जन्मे हाथी के बच्चे की ग्रामीणों ने मनाई छठी, 7 गांव जुटे

    October 26, 2026

    कोरबा में किसान सभा का बड़ा ऐलान! नौकरी नहीं मिली तो बंद होगी कुसमुंडा खदान, कोयला परिवहन रोकने की चेतावनी

    October 26, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मासूम की मौत, भाई गंभीर

    October 26, 2026

    CG Ration News : राशन दुकान में अंगूठा नहीं कर रहा काम? परेशान न हों, इन विकल्पों से मिलेगा राशन

    October 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.