जनदर्शन में आये 114 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई

जांजगीर-चांपा 17 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता के साथ सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 114 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में तहसील मुख्यालय चांपा के वार्ड क्रमांक 1 निवासी श्रीमती भुवनेश्वरी पटेल द्वारा एपीएल राशन कार्ड को विलोपित करवाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम कोसा निवासी श्री राम कुमार सिंह चंदेल द्वारा सीमांकन करवाने, तहसील बलौदा अंतर्गत ग्राम पंतोरा निवासी श्री राम कुमार यादव द्वारा अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करवाने, तहसील जांजगीर के नैला श्रीमती गोदावरी सूर्यवंशी द्वारा विधवा पेंशन का लाभ दिलाने, तहसील नवागढ़ के ग्राम दहिदा निवासी श्री भागवत प्रसाद साहू द्वारा आधार कार्ड में सुधार करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। इसी प्रकार अन्य आवेदकों द्वारा पीएम आवास, सीमांकन, बंटाकन, त्रुटि सुधार, राशन कार्ड, आधार कार्ड सुधार सहित विभिन्न विषयों पर आवेदन प्रस्तुत किये गये। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -