Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मणिपुर में हिंसा के 119 दिन, विधानसभा का सत्र आज:कुकी समुदाय के दो मंत्री और 8 विधायक शामिल नहीं होंगे; राज्य में अब तक 160 मौतें
    Chhattisgarh

    मणिपुर में हिंसा के 119 दिन, विधानसभा का सत्र आज:कुकी समुदाय के दो मंत्री और 8 विधायक शामिल नहीं होंगे; राज्य में अब तक 160 मौतें

    News EditorBy News EditorAugust 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर हिंसा चल रही है। 120 दिनों से जारी हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच राज्य सरकार की मांग पर आज विधानसभा का एक दिन का सेशन होगा।

    CM एन बीरेन सिंह ने 21 अगस्त को राज्यपाल अनुसुइया उइके को सत्र शुरू करने की सिफारिश की थी। 22 अगस्त को राजभवन ने अधिसूचना जारी कर दी। संविधान के आर्टिकल 174 (1) के मुताबिक, किसी भी सदन में दो सत्रों में छह महीने से ज्यादा का गैप नहीं होना चाहिए। मणिपुर में पिछला सत्र मार्च में हुआ था। ऐसे में छह महीने की डेडलाइन सितंबर में खत्म हो रही थी।

    दो मंत्रियो समेत 10 विधायकों का बहिष्कार का ऐलान
    सेशन का दो मंत्रियों समेत 10 विधायकों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए सत्र में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ये सभी आदिवासी कुकी समुदाय से आते हैं। इनमें एलएम खौटे, नगुर्सांगलुर सनाटे, लेटपाओ हाओकिप, लेटजमंग हाओकिप, पाओलीनलाल हाओकिप, वुंगजागिन वाल्टे, हाओखोलेट किपगेन (निर्दलीय), किम्नेओ हाओकिप हैंगशिंग (KPA), चिनलुंगथांग (KPA) के विधायक हैं। हालांकि, CM बीरेन सिंह ने उन्हें पूरी सिक्योरिटी मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

    संसद के मानसून सत्र में मणिपुर पर हुई थी चर्चा
    20 जुलाई से 11 अगस्त तक चले संसद के मानसून सत्र में मणिपुर का मुद्दा उठा था। मणिपुर पर चर्चा के लिए 26 जुलाई को विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डिवेलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस यानी I.N.D.I.A ने अविश्वास प्रस्ताव दिया। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई लेकर आए थे। 8 से 10 अगस्त तक इस पर बहस हुई।

    9 अगस्त को राहुल ने 35 मिनट के भाषण में भारत जोड़ो यात्रा और मणिपुर पर बात की। वहीं 10 अगस्त को मोदी ने 2 घंटे 12 मिनट का भाषण दिया, जिसमें वे मणिपुर पर 1 घंटे 32 मिनट बाद बोले। बड़ी बात ये कि जब प्रधानमंत्री ने मणिपुर पर बात शुरू की, उसके पहले ही विपक्ष सदन से वॉकआउट कर चुका था। 12 घंटे चर्चा के बाद मोदी सरकार को 325 वोट मिले थे। विपक्ष को 126 वोट मिले। जिसके बाद अविश्वास प्रस्ताव गिर गया।

    देश की 4 राज्यों की विधानसभा में भी मणिपुर हिंसा का मुद्दा उठाया गया…

    18 अगस्त : दिल्ली विधानसभा
    मणिपुर मुद्दे को लेकर सिर्फ संसद ही नहीं देश के अन्य राज्यों की विधानसभाओं में भी चर्चा हुई। 18 अगस्त को दिल्ली विधानसभा में मणिपुर हिंसा पर निंदा प्रस्ताव लाया गया। जिसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

    7 अगस्त : UP विधानसभा
    उत्तर प्रदेश विधानसभा में मॉनसून सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ शुरु हुई थी। सत्र की शुरुआत के पहले दिन 7 अगस्त को CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के मुद्दों को लेकर सदन में सार्थक चर्चा करने के लिए विपक्ष को साथ आने की अपील की, लेकिन अखिलेश यादव ने मणिपुर मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की।

    31 जुलाई : पश्चिम बंगाल विधानसभा
    पश्चिम बंगाल विधानसभा ने 31 जुलाई को मणिपुर में हिंसा की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने विधानसभा सत्र के दूसरे चरण में सदन में प्रस्ताव पढ़ा। प्रस्ताव पर बोलते हुए CM ममता बनर्जी ने हिंसाग्रस्त राज्य में स्थिति से निपटने में भाजपा और केंद्र सरकार की भूमिका की निंदा की।

    31 जुलाई : झारखंड विधानसभा
    झारखंड विधानसभा में भी 31 जुलाई को मणिपुर पर हंगामा हुआ था। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो के सदन में आसन ग्रहण करते ही झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव ने मणिपुर का मामला उठाया। जिस पर BJP विधायकों ने एतराज जताया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026

    SECL की जनसुनवाई पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रद्द करने की मांग के साथ किया विरोध

    August 13, 2026

    CG NEWS : 50 आवारा मवेशियों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीण, बोले- फसल बर्बाद हुई तो अब साहब के दरवाजे बांधेंगे

    August 13, 2026

    रायपुर के बाद अब दुर्ग या बिलासपुर की बारी’ 15 अगस्त को CM Sai’ कर सकते हैं कमिश्नरेट सिस्टम का ऐलान

    August 13, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026

    SECL की जनसुनवाई पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रद्द करने की मांग के साथ किया विरोध

    August 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.