Friday, February 20, 2026

132 से अधिक मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया और उन्हें दवाईयां भी दी गई

न्यूज़ जांजगीर-चांपा । लायंस क्लब चांपा द्वारा दिनांक 20 सितम्बर दिन शनिवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर लायंस भवन में संपन्न हुआ , जिसमें 132 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया और उन्हें होमियोपैथी चिकित्सा की दवाईयां प्रदान की गई । रसायनों से अल्कोहल की उपस्थिति में होम्योपैथिक चिकित्सकों ने जांच के पश्चात् शीशी में गोलियां डालकर दी । इस शिविर में डॉ स्वाति सोनी खरौद और डॉक्टर साक्षी सोनी शिवरीनारायण ने उपस्थित मरीजों का सूक्ष्म निरीक्षण किया और अपने ज्ञान व अनुभवों के आधार पर अपनी सेवाएं दी।

कार्यक्रम में उपस्थिति ।

इस अवसर पर लायंस क्लब के उर्जावान अध्यक्ष लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता, लायन मोहनलाल गुलाबानी,कोषाध्यक्ष लायन वासुदेव देवांगन, लायंस एजुकेशनल सोसाइटी चांपा के अध्यक्ष लायन रामप्रपन्न देवांगन, उपाध्यक्ष लायन डॉ काशी प्रसाद राठौर, डॉ घनश्याम दुबे, एम जे एफ, उत्तम प्रकाश देवांगन,मीडिया जगत से जुड़े हुए शशिभूषण सोनी, लायंस हायर सेकंडरी स्कूल ,चांपा की प्राचार्य श्रीमती अजीता, पूरनलाल बरेठ, वीरेंद्र वर्मा उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किए।

कार्यक्रम का मूल उद्देश्य

लायंस क्लब द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क इलाज और दवा प्रदान करना हैं । इसीलिए शिविर में पहुंचे रोगियों को मुफ्त में दवाईयां दी गई और साथ ही मुफ्त में इलाज भी किया गया । शिविर में 132 से भी अधिक महिलाएं और पुरुषों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया ।
इस तरह के आयोजनों से लोगों को महंगे इलाज से राहत मिलती हैं और वे अपना समुचित इलाज करा पाते हैं ।

सहयोग और अंत में सम्मान

कार्यक्रम में सहयोग करने वाले डॉक्टरों का लायंस क्लब के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ, उपहार और मिठाइयां भेंटकर सम्मानित किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -