Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    14 September 2026 Horoscope : गणेश चतुर्थी पर मेष समेत इन राशि वालों को व्यवसाय में मिलेगा लाभ, जानिए अपना हाल

    September 14, 2026

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 13, 2026

    CGPSC घोटाला मामले में बढ़ी हलचल, ADM के ED रिमांड पर CM साय ने कही बड़ी बात

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 14 September 2026 Horoscope : गणेश चतुर्थी पर मेष समेत इन राशि वालों को व्यवसाय में मिलेगा लाभ, जानिए अपना हाल
    Featured

    14 September 2026 Horoscope : गणेश चतुर्थी पर मेष समेत इन राशि वालों को व्यवसाय में मिलेगा लाभ, जानिए अपना हाल

    News EditorBy News EditorSeptember 14, 2026No Comments10 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Horoscope मेष राशि

    पॉजिटिव- दिन बहुत सकारात्मक रहेगा. किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद और शुभकामनाएं आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी. दूसरों की मदद करने का भाव भी बना रहेगा. नेगेटिव- सावधान रहने की भी जरूरत है. किसी मुद्दे पर बातचीत करते समय सही शब्दों का चुनाव करें. बेकार की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर एकाग्र रहें. बिना अनुभव के कोई जिम्मेदारी न लें. विद्यार्थी पढाई के प्रति लापरवाही न करें.

    व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में तेजी आने से व्यस्तता बढ़ेगी. मशीनरी से जुड़े व्यवसाय लाभदायक रह सकते हैं. कोई महत्वपूर्ण और शुभ यात्रा होने की संभावना है. नौकरी में किसी वजह से प्रमोशन रुक सकता है, इसलिए काम में सावधानी रखें. लव- परिवार के लोगों के बीच तालमेल की कमी रह सकती है. विवाहेतर संबंधों का असर पारिवारिक जीवन पर पड सकता है, इसलिए ऐसे संबंधों से दूरी रखें. स्वास्थ्य- अपनी सोच सकारात्मक रखें. नकारात्मक विचारों का असर सेहत पर भी पड सकता है. भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

    वृष राशि

    पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है. जीवन को सकारात्मक नजरिए से देखने की कोशिश करें, इससे व्यक्तित्व में भी निखार आएगा. परिवार में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी. किसी धार्मिक स्थान पर कुछ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. नेगेटिव- निवेश या किसी को उधार देते समय उससे जुड़े सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें. पुरानी नकारात्मक बातों को संबंधों पर हावी न होने दें. रिश्ते मधुर बनाए रखने के लिए जरूरत पडे तो समझौता करने से भी पीछे न हटें.

    व्यवसाय- व्यक्तिगत समस्याओं को काम पर हावी न होने दें. कार्यक्षेत्र की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए ज्यादा समय देना होगा. युवाओं को पहली इनकम मिलने से आत्मविश्वास बढेगा. नौकरी में ऑफिशियल यात्रा की योजना बन सकती है. लव- पति-पत्नी के प्रयासों से घर में सुख-शांति बनी रहेगी. बेकार के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें. स्वास्थ्य- सकारात्मक सोच और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी. योग और एक्सरसाइज से तनाव भी कम होगा. भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

    मिथुन राशि

    पॉजिटिव- बच्चों के कामों में मदद करने से उनमें सुरक्षा की भावना बढ़ेगी. विचारों का आदान-प्रदान उन्हें नई दिशा दे सकता है. फाइनेंस से जुडा कोई मामला अटका है तो उसे सुलझाने का अच्छा मौका मिलेगा. नेगेटिव- कुछ प्रतिद्वंद्वी आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं. परिस्थितियों पर समझदारी से काबू पाना होगा. आपके पास कई योजनाएं होंगी, लेकिन उन्हें अमल में लाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं.

    व्यवसाय- बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है, लेकिन इसका नकारात्मक असर आर्थिक स्थिति पर नहीं पडेगा. किसी बडे अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात आपके लिए नए अवसरों के रास्ते खोल सकती है. लव- परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा. युवाओं को डेटिंग और मनोरंजन का मौका मिलेगा. स्वास्थ्य- ज्यादा व्यस्तता की वजह से थकान हो सकती है. गरिष्ठ और तला-भुना भोजन कम करें. भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

    कर्क राशि

    पॉजिटिव- लंबे समय से चल रही समस्या से राहत मिलेगी. आपकी चतुराई और योग्यता की सराहना होगी. कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है. इससे लाभ मिलने के साथ उत्साह और ऊर्जा भी बढे़गी. नेगेटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रखें. विद्यार्थी पढाई पर पूरा ध्यान दें. आलस की वजह से काम टालने से बचें. किसी से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें, क्योंकि नकारात्मक बात रिश्ते बिगाड सकती है.

    व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित होती जाएंगी और नई योजनाएं भी बनेंगी. नौकरीपेशा लोग काम कुशलता से पूरा करेंगे तो सीनियर अधिकारियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी. लव- घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर ध्यान दें. पति-पत्नी में घर की व्यवस्था को लेकर विवाद हो सकता है. घर की निजी बातें बाहर न जाने दें. स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

    सिंह राशि

    पॉजिटिव- घर की व्यवस्था और सुधार से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी. अनुभवी लोगों की सलाह मानना फायदेमंद रहेगा. बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुलझाने से उनका आत्मविश्वास और खुशी बढे़गी. नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने के बजाय समय पर फैसला लें. व्यक्तिगत या कारोबारी तनाव का असर घर के माहौल पर पड सकता है. अनावश्यक यात्रा से बचें, क्योंकि इससे समय और पैसा दोनों खराब हो सकते हैं.

    व्यवसाय- कारोबारी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे. युवाओं को किसी व्यक्तिगत समस्या के कारण करियर में रुकावट का सामना करना पड सकता है. फिलहाल ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है. लव- परिवार में सुख-शांति रहेगी. आर्थिक स्थिति मध्यम होने की वजह से खर्चों में कटौती करनी पड सकती है. स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत जांच करवाएं और इलाज में लापरवाही न करें. भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

    कन्या राशि

    पॉजिटिव- मीडिया, मार्केटिंग और ऑनलाइन गतिविधियों पर ध्यान दें. आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं. मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है. फोन कॉल के जरिए कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है. नेगेटिव- किसी अनजान व्यक्ति पर बिना सोचे-समझे भरोसा करना नुकसान दे सकता है. ससुराल पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है. समस्या का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकालें. गैरजरूरी कामों पर खर्च ज्यादा हो सकता है.

    व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नया काम या योजना फिलहाल सफल होने की संभावना कम है, इसलिए वर्तमान काम पर ध्यान दें. मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलने जैसी स्थिति रह सकती है. सरकारी दफ्तरों में अतिरिक्त काम की वजह से तनाव रहेगा. लव- जीवनसाथी का सहयोग और आत्मविश्वास आपका मनोबल बनाए रखेगा. आपसी संबंधों में नजदीकी बढे़गी. मनोरंजन का कार्यक्रम भी बन सकता है. स्वास्थ्य- दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें, वरना कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है. भाग्यशाली रंग- फिरोजी, भाग्यशाली अंक- 8

    तुला राशि

    पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही कामों की रूपरेखा बना लें, इससे सफलता मिलने की संभावना बढे़गी. किसी सराहनीय काम की वजह से समाज में मान-सम्मान मिलेगा. लंबे समय से करियर को लेकर संघर्ष कर रहे युवाओं को इससे जुडी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. नेगेटिव- राजनीति से जुडे लोगों को किसी वजह से मानहानि का सामना करना पड सकता है. महत्वपूर्ण दस्तावेज और कागज संभालकर रखें. इन्हें किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में न दें. असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने में संकोच न करें.

    व्यवसाय- कारोबारी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे. समय पर पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. नए काम की शुरुआत में आ रही दिक्कत में अब कोई रास्ता नजर आ सकता है. ऑफिस में सहयोगियों के बीच तालमेल बना रहेगा. लव- प्रेम संबंधों के मामले में दिन अच्छा रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी समस्या हो सकती है. लापरवाही न करें और जरूरत के मुताबिक इलाज लें. भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

    वृश्चिक राशि

    पॉजिटिव- घर के रखरखाव या सुधार से जुड़ा काम चल रहा है तो वास्तु से जुडे नियमों का भी ध्यान रखें. आलस छोडकर पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ काम करें. समय आपके लिए नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है. नेगेटिव- किसी खास मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है. मन में कुछ नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं, लेकिन जल्दी ही स्थिति संभल जाएगी. वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें.

    व्यवसाय- कार्यस्थल पर सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे, जिससे व्यवस्था में सुधार आएगा. युवा बेकार की गतिविधियों में समय खराब न करें और अपने काम पर ध्यान दें. काम में छोटी सी लापरवाही भी तनाव दे सकती है. लव- घर के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर परिवार के लोगों के साथ योजना बनेगी. युवाओं के प्रेम संबंध और गहरे हो सकते हैं. स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करें. मौसमी बीमारी होने की आशंका है, इसलिए लापरवाही न करें. भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

    धनु राशि

    पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या और कार्यप्रणाली से लंबे समय से किसी काम में आ रही रुकावट दूर होगी. रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए अपनी पसंद के कामों में समय बिताएंगे. वाहन खरीदने की योजना भी बन सकती है. नेगेटिव- नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी रखें. कुछ लोग आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं. दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें, वरना प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है.  Horoscope

    व्यवसाय- कारोबार में अपनी मौजूदगी और योगदान बनाए रखें. लापरवाही और आलस की वजह से काम रुक सकते हैं. अटकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या दूर होने की संभावना है. घर के वरिष्ठ सदस्य की सलाह भी उपयोगी रहेगी. लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे. मित्रों के साथ गेट-टुगेदर हो सकता है. प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें. स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से जोडों का दर्द बढ सकता है. संतुलित खानपान रखें. भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

    मकर राशि

    पॉजिटिव- सामाजिक और समिति से जुड़ी गतिविधियों में योगदान देने से संपर्क का दायरा बढ़ेगा. प्रभावशाली लोगों से नई जानकारियां मिलेंगी. भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे. व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों में अच्छा तालमेल रहेगा. नेगेटिव- रुपए-पैसे के मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें. किसी नजदीकी रिश्तेदार या करीबी व्यक्ति से जुड़ी अप्रिय सूचना मन परेशान कर सकती है. चिडचिडापन हावी न होने दें. फिलहाल किसी योजना में पैसा लगाने या उधार देने से बचें.

    व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी मौजूदगी जरूरी रहेगी, वरना कोई बाहरी व्यक्ति परेशानी खड़ी कर सकता है. फाइनेंस से जुड़े काम आज टालना बेहतर रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने की जरूरत है. लव- वैवाहिक या प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है. एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है. स्वास्थ्य- व्यायाम और योग पर ध्यान दें. रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखना जरूरी है. भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

    कुंभ राशि

    पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद घटना से हो सकती है. कुछ समय से जिस सुकून की तलाश थी, वह मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों को उम्मीद के मुताबिक नतीजे मिलेंगे. विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को नई उम्मीद मिल सकती है. नेगेटिव- मित्रों और रिश्तेदारों के संपर्क में रहें. खासतौर पर महिलाओं को सावधानी रखने की जरूरत है. दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें. संतान की कोई जिद परेशान कर सकती है.

    व्यवसाय- स्टाफ या कर्मचारियों की वजह से कारोबारी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन समझदारी से उनका समाधान भी निकाल लेंगे. कामकाज में गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है. ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा. लव- परिवार के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. प्रेम संबंधों में भावनात्मक मजबूती बढेगी. स्वास्थ्य- मौसम का असर सेहत पर पड सकता है. त्वचा से जुडी एलर्जी हो सकती है. दिनचर्या व्यवस्थित रखें. भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

    मीन राशि

    पॉजिटिव- कुछ खास जानकारियां मिल सकती हैं. लंबे समय से रुका काम पूरा होने से खुशी मिलेगी. आपकी योग्यता और क्षमता की तारीफ होगी. दोस्तों से मुलाकात होगी और माहौल खुशनुमा रहेगा. नेगेटिव- आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें. गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें. जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान दे सकता है. युवा अपनी ही किसी लापरवाही से परेशानी में पड सकते हैं.

    व्यवसाय- कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं. सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. जमीन से जुडे निवेश की योजना सफल हो सकती है, इसलिए इस दिशा में ध्यान दें. सरकारी नौकरी में मन मुताबिक कार्यभार मिल सकता है. लव- पति-पत्नी के बीच अच्छी समझ रहेगी और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा. प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकी बढेगी. स्वास्थ्य- अच्छी दिनचर्या और संतुलित खानपान की वजह से सेहत अच्छी रहेगी. ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा. भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 13, 2026

    CGPSC घोटाला मामले में बढ़ी हलचल, ADM के ED रिमांड पर CM साय ने कही बड़ी बात

    September 13, 2026

    CG NEWS : मेडिकल स्टोर में डॉक्टर की तरह इलाज करता दिखा शख्स, VIDEO वायरल’ अफसर बोले- होगी जांच

    September 13, 2026

    BJP नेता पर चाकू से हमला, LIVE VIDEO में कैद हुई वारदात’ इलाके में मचा हड़कंप

    September 13, 2026

    गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

    September 13, 2026

    बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*

    September 13, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    14 September 2026 Horoscope : गणेश चतुर्थी पर मेष समेत इन राशि वालों को व्यवसाय में मिलेगा लाभ, जानिए अपना हाल

    September 14, 2026

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 13, 2026

    CGPSC घोटाला मामले में बढ़ी हलचल, ADM के ED रिमांड पर CM साय ने कही बड़ी बात

    September 13, 2026

    CG NEWS : मेडिकल स्टोर में डॉक्टर की तरह इलाज करता दिखा शख्स, VIDEO वायरल’ अफसर बोले- होगी जांच

    September 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.