हरियाणा के जींद में सरकारी स्कूल की 142 छात्राओं के साथ प्रिंसिपल ने छेड़छाड़ की। सभी छात्राओं ने जांच कमेटी के सामने यौन उत्पीड़न के बयान दर्ज करवाए हैं। इन्होंने यौन शोषण के बारे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत महिला आयोग को लेटर लिखा था। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस मामले में स्कूल की एक महिला गेस्ट टीचर भी शामिल बताई गई है। इस टीचर को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने गठित की गई SIT को निर्देश दिए हैं। रेनू भाटिया के मुताबिक यह महिला टीचर आरोपी प्रिंसिपल का सहयोग करती थी।
वहीं शुक्रवार को हिसार मंडल के एडीजीपी श्रीकांत जाधव सरकारी स्कूल में पहुंचे और यहां छात्राओं को मोटिवेट किया। उन्हें बताया कि अगर किसी तरह की कोई समस्या है तो उनसे सीधे भी संपर्क कर सकती हैं।